फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tulsi Nath and Mahesh selected for table tennis; Anshu Shukla selected for cricket camp.

Rewari News: रिश्वत लेने के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Wed, 05 Aug 2026 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Tulsi Nath and Mahesh selected for table tennis; Anshu Shukla selected for cricket camp.
रेवाड़ी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सौरभ कुमार की अदालत ने अमरदीप की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। अमरदीप पर रिश्वत लेने का आरोप है। वह उपायुक्त कार्यालय की लाइसेंस शाखा में एचकेआरएनएल के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन

अदालत ने मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने से इन्कार किया। मोहल्ला छीपटवाड़ा निवासी गौरव ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को शिकायत दी थी। गौरव ने आरोप लगाया था कि अमरदीप ने बिना ड्राइविंग टेस्ट कराए लाइसेंस बनवाने के लिए रिश्वत मांगी थी। पहले 4700 रुपये की मांग की गई थी। बाद में बातचीत के बाद 4500 रुपये में सौदा तय हुआ। शिकायत के आधार पर एसीबी ने 22 मई 2026 को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ट्रैप कार्रवाई की।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान सोमवार को अदालत ने कहा कि सरकारी पद पर भ्रष्टाचार गंभीर मामला है। आरोपी के पद और विभागीय संपर्कों को देखते हुए साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed