फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tuesday was the coldest of the season, temperature recorded at 9.5 degrees Celsius.

Rewari News: सीजन का सबसे सर्द रहा मंगलवार, 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान

Wed, 06 Dec 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 06 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tuesday was the coldest of the season, temperature recorded at 9.5 degrees Celsius.
रेवाड़ी। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। इसके चलते मंगलवार को सीजन का सबसे कम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही दर्ज किया जा रहा था। तापमान गिरने की वजह से रात के समय ठंड भी अधिक हो रही है। सुबह के समय कोहरा भी छा रहा है। फिलहाल आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति इसी प्रकार की बनी रहेगी। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 2 दिन पहले बूंदाबांदी की गतिविधियां दर्ज की गई थी। उसके बाद से ही मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि अब तापमान में भी कमी आएगी। फिलहाल आने वाले दिनों में अब ठंड बढ़ती जाएगी। वहीं, मंगलवार को एक्यूआई 242 दर्ज किया गया है। सोमवार को एक्यूआई 144 दर्ज किया गया था। प्रदूषण में उतार चढ़ाव इसी प्रकार देखने को मिलेगा। पूरा दिन बादलों की लुका छिपी का खेल चलता रहा। बीच में बूंदाबांदी की संभावना बनी, मगर बूंदाबांदी नहीं हुई। सुबह और शाम को कोहरा भी अपना असर दिखा रहा है।
विज्ञापन


दिसंबर-जनवरी दो महीने कोहरा पड़ने की संभावना

मौसम विभाग ने दिसंबर-जनवरी दो महीने तक कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार ज्यादा बारिश हुई है तो धुंध का असर लंबे समय तक रह सकता है। साथ ही अगले दो से तीन दिनों में धुंध का प्रभाव और बढ़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार जमीन में नमी बनी हुई है, इससे भी धुंध लंबी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों के लिए फायदा

घनी धुंध व कड़ाके की ठंड जहां आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। वहीं, घना कोहरा व रात के समय गिरता तापमान गेहूं, जौ व सरसों की फसलों के लिए वरदान साबित होने वाला है। बेलदार सब्जियों को छोड़ सभी फसलों के लिए ठंड व कोहरा लाभप्रद ही साबित होगा। गेहूं की फसल पर कोहरे व ठंड का कोई भी नुकसान नहीं होने वाला है।


विभाग जारी कर चुका है एडवाइजरी

वाहन चालकों को लेन बदलने या क्रॉस करने से बचना चाहिए। विजिबिलिटी बेहद खराब होने की स्थिति में चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन चलाएं। वाहनों की गति सीमा नियंत्रित रखने व मोबाइल और म्यूजिक सिस्टम का उपयोग करने से बचें। साथ ही घना कोहरा होने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन को रोककर धुंध कम होने का इंतजार करें। वाहनों को मुख्य सड़क पर पार्क नहीं करना चाहिए।

1 से लेकर 5 दिसंबर तक तापमान की स्थिति

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

5 दिसंबर : 23.0 9.5

4 दिसंबर : 24.5 13.5

3 दिसंबर : 25.0 10.5

2 दिसंबर : 23.5 13.0

1 दिसंबर 24.2 14.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed