फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Truck hits couple on motorcycle; woman dies, husband injured.

Rewari News: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति घायल

Mon, 05 Oct 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Truck hits couple on motorcycle; woman dies, husband injured.
रेवाड़ी। नारनौल हाईवे संख्या-11 पर रविवार को कनुका मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मृतका कुसुम(36) हुडिया जैतपुर की रहने वाली हैं। कुसुम एक बेटा-बेटी की मां थी। घटना की सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
राकेश अपनी पत्नी कुसुम के साथ रेवाड़ी अपने पुराने घर आए हुए थे। यहां से रसोई गैस सिलिंडर भरवाने के बाद वे अपनी बाइक से वापस अपने गांव नारनौल की तरफ हुडिया जैतपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान बाइपास स्थित कनुका मोड़ पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। रामपुरा थाना प्रभारी संजय ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed