फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Truck driver dies after being hit by trolley

Rewari News: ट्रॉले की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत

Mon, 27 Feb 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 27 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Truck driver dies after being hit by trolley

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा के निकट पंक्चर होने के बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से एक ट्राॅले ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों वाहनों के बीच में आ जाने के कारण ट्रक चालक की मौत हो गई। ट्राॅला चालक मौके से फरार हो गया। धारूहेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच रही है।

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश जिला शाहजहांपुर के गांव नावादा आसरफपुर निवासी कृष्ण कुमार एक ट्रांसपोर्टर के पास चालक थे। 24 फरवरी की रात करीब दस बजे कृष्ण कुमार ट्रक में माल भर कर टिकरी बार्डर से जयपुर जा रहे थे। रात करीब एक बजे वह धारूहेड़ा के निकट पहुंचे तो ट्रक का पिछला टायर पंक्चर हो गया। कृष्ण कुमार ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर टायर बदल रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रहे एक तेजरफ्तार ट्राॅले ने सड़क पर खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। टायर बदल रहे कृष्ण कुमार दोनों वाहनों के बीच आ गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम लग गया। धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को वहां से हटवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के साले जिला शाहजहांपुर के गांव बवरा के रहने वाले वीरपाल की शिकायत पर ट्राॅला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed