फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Truck-car collision killed three friends

ट्रक - कार की भिड़ंत में तीन दोस्तों की मौत

Fri, 17 Oct 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Fri, 17 Oct 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
Truck-car collision killed three friends

नारनौल रोड पर पाली गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक और एक कार में आमने- सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में ही बैठे तीन अन्य दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को काटकर शवों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आईसीयू में उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी युवक महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के बिहाली निवासी निक्कू, राधेश्याम, कुलदीप के अलावा अटेली निवासी नितिन, रोहित और भाड़ावास निवासी वीरेंद्र सिंह दोस्त हैं। सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। बृहस्पतिवार अलसुबह वे किसी राधेश्याम नाम व्यक्ति की स्कॉर्पियो कार से गुड़गांव से घर लौट रहे थे। बताया गया है कि कार को निक्कू चला रहा था। नारनौल रोड स्थित पाली गांव के पास कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चड़े उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली सीट पर बैठे निक्कू, राधेश्याम और रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नितिन, कुलदीप और वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर रुके राहगीर और स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कुंड चौकी पुलिस को दी। कार के हिस्से को काटकर किसी तरह शवों और घायलों को बाहर निकाला गया।

घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां  आईसीयू में घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

गुड़गांव से लौट रहे थे सभी
 सूत्रों के मुताबिक सभी युवक बुधवार को वोट डालने के बाद शाम करीब 6 बजे गुड़गांव गए थे। वहां सभी युवक किसी काम से देर रात तक रहे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तड़के कार चलाते समय चालक की आंख लग गई और यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई।  


फरार चालक की ट्रक नंबर से तलाश
हादसे के बाद चालक सामान से भरे ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांचकर्ता के मुताबिक ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed