फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Congress's urban and rural district presidents were placed under house arrest ahead of the CM's arrival.

Rewari News: सीएम के आगमन से पहले कांग्रेस के शहरी व ग्रामीण जिलाध्यक्ष किए गए नजरबंद

Mon, 24 Aug 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 24 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congress's urban and rural district presidents were placed under house arrest ahead of the CM's arrival.
कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष के बाहर पहुंची पुलिस की टीम। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। बावल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन रविवार को अलर्ट रहा। मुख्यमंत्री के विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुभाष छावड़ी, शहरी जिलाध्यक्ष प्रवीन चौधरी और एनएसयूआई नेता रवि मसीत को नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

गुरुग्राम में हुई घटना को देखते हुए एहतियातन यह कार्रवाई की गई। विजयनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय से बाहर निकलते ही पुलिस ने सुभाष छावड़ी को सुबह 11 बजे डिटेन कर लिया। उनको दोपहर तक पुलिस की निगरानी में रखा गया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। सुभाष छावड़ी अपने कार्यालय में गुरुग्राम ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव और शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डाबर के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर प्रेसवार्ता कर रहे थे। प्रेसवार्ता समाप्त होने के बाद जैसे ही वह कार्यालय से बाहर निकलने लगे, पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष छावड़ी ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बल का इस्तेमाल कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस तरह की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे। छावड़ी ने कहा कि सरकार की ओर से चाहे कितनी भी कार्रवाई की जाए, कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed