{"_id":"6a8b369dc4c8f1ecc30326ed","slug":"truck-breaks-down-in-the-middle-of-the-road-near-masani-traffic-affected-rewari-news-c-198-1-rew1010-244130-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मसानी के पास सड़क के बीच खराब हुआ ट्रक, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मसानी के पास सड़क के बीच खराब हुआ ट्रक, यातायात प्रभावित
Sun, 23 Aug 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
मसानी के पास सड़क के बीच खराब हुआ ट्रक। संवाद
धारूहेड़ा। रेवाड़ी से धारूहेड़ा जाने वाले मार्ग पर गांव मसानी के पास रविवार को सड़क के बीचो-बीच एक ट्रक खराब हो गया। इससे काफी देर तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रक खराब होने के बाद सड़क का बड़ा हिस्सा बाधित हो गया, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई वाहन चालकों को मजबूरी में पास स्थित एक निजी वेयरहाउस के रास्ते से होकर निकलना पड़ा। इससे वाहन चालकों को अतिरिक्त परेशानी के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रही।
इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार रहती है। ऐसे में सड़क के बीच किसी बड़े वाहन के खराब होने पर यातायात व्यवस्था तुरंत चरमरा जाती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खराब वाहनों को सड़क से जल्द हटाने और ऐसे स्थानों पर पर्याप्त यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की जाए, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो।