फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Troubled by the burden of debt, the young man committed suicide

Rewari News: कर्ज के बोझ से परेशान युवक ने जान दी

Sat, 17 Jun 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the burden of debt, the young man committed suicide
बावल। गांव नांगल शहबाजपुर में वीरवार की रात को करीब कर्ज के बोझ से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में लटकता हुआ मिला। परिजनों के अनुसार युवक ने ऋणदाताओं के तकाजे से तंग आकर मौत को गले लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गांव नांगल शहबाजपुर निवासी विजयंत रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो घर के सदस्यों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो उसका शव पंखे के हुक से लटक रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना बावल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह ऋणदाताओं के तकाजे से परेशान चल रहा था। इसके चलते युवक ने मौत को गले लगाया है। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed