{"_id":"674a0435bd645289a30d0594","slug":"tricolor-lights-worth-rs-45-lakh-are-being-turned-into-illegal-hoardings-by-junk-rewari-news-c-198-1-rew1001-212198-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 45 लाख से लगी तिरंगा लाइट को अवैध होर्डिंग बना रहे कबाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 45 लाख से लगी तिरंगा लाइट को अवैध होर्डिंग बना रहे कबाड़
विज्ञापन
शहर में तिरंगा लाइट पर लगा होर्डिंग। संवाद
रेवाड़ी। शहर में 45 लाख रुपये की लागत से लगी तिरंगा लाइट्स को अवैध होर्डिंग नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन तिरंगा लाइट्स को शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए नगर परिषद की तरफ से विभिन्न खंभों पर लगाई गई है। शहर के अधिकतर ऐसे खंभों पर अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं। होर्डिंग की वजह से जहां शहर की सुंदरता खराब हो रही है तो वहीं तिरंगा लाइट्स को भी आने वाले समय में नुकसान पहुंच सकता है।
तिरंगा लाइट शहर में गढ़ी बोलनी रोड, दिल्ली रोड, बाइपास, बावल रोड, सर्कुलर रोड, वह अन्य जगहों पर तिरंगा लाइट लगाई गई हैं, जबकि अवैध होर्डिग को हटाने को बड़े स्तर पर अभियान चलाने की बात भी पिछले दिनों कही गई थी। मौजूदा समय में जिले में अवैध रूप से फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड व पुल, सरकारी स्कूल व कॉलेजों की चहारदीवारी व खंभों पर चस्पा किए गए हैं। इससे जिला बदसूरती की ओर जा रहा है। वहीं, नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि इसे लेकर योजना बनाई जा रही है बड़े स्तर पर कार्रवाई जल्द शुरू होगी।
मंत्री ने विज्ञापन सामग्री हटाने को लेकर कही थी बात
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने विधानसभा में कुछ दिनों पहले जानकारी दी थी कि जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर लगे स्टीकर, पोस्टर और अन्य विज्ञापन सामग्री को हटाने के लिए अगले दस से 15 दिन में बड़ा अभियान चलाया जाएगा।हालांकि, सभी राजनीतिक दलों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं द्वारा पोस्टर व स्टीकर लगाए जाने पर कुछ छूट रहेगी पर बाद में इन्हें भी कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने सार्वजनिक संपत्तियों पर स्टीकर व पोस्टर चस्पा कर उसे बदसूरत बनाए जाने पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया था। मगर अभी तक कोई भी बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट की मेंटेनेंस के लिए 98.51 लाख इस वर्ष होंगे खर्च
नगर परिषद की तरफ से मेंटनेंस के लिए 98.51 लाख रुपये की राशि इस वर्ष खर्च की जाएगी। वार्ड नंबर 1 से 31 और सेक्टर 1, 3, 4 की स्ट्रीट लाइट्स का संचालन, मरम्मत और रखरखाव (वर्ष 2024-25) का कार्य किया जाएगा। मार्स हॉस्पिटल हनुमान मंदिर, बड़ा तालाब महाराणा प्रताप चौक से अनाज मंडी रोड, बावल रोड से गढ़ी बोलनी रोड, नेहरू पार्क से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की लाइट्स को दूरूस्त करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही पीडब्ल्यूडी द्वारा सौंपी गई दिल्ली रोड, हुडा बाईपास, कोनसीवास रोड, पटौदी रोड की लाइटों की भी मेंटनेंस की जाएगी।
लोग अपनी मनमर्जी की जगह होर्डिंग लगा रहे
बता दें कि शहर में सभी जगह छोटे से लेकर बड़े-बड़े हाेर्डिंग लगे हुए हैं। नगर परिषद अधिकारी व कर्मचारी इनको नजरअंदाज कर रहे हैं। जगह-जगह अवैध होर्डिंग लगने से सेक्टर, मॉडल टाउन, नाईवाली चौक, गोपाल देव चौक, दिल्ली रोड, बाइपास, अग्रसेन चौक, झज्जर चौक बावल रोड सहित काफी स्थानों की सुंदरता खराब हो रही है। लोग अपनी मनमर्जी की जगह होर्डिंग लगा रहे हैं। कई चौक चौराहे तो महापुरूषों के नाम के हैं, यहां पर भी यही स्थिति है।
वर्जन
अवैध होर्डिंग के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों का चालान भी किया जाएगा। अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद रेवाड़ी।