{"_id":"63d425b275eaea087a70a2e2","slug":"tributes-paid-to-first-chief-minister-pandit-bd-sharma-on-his-birth-anniversary-rewari-news-c-17-1-48878-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रथम मुख्यमंत्री पंडित बीडी शर्मा की जयंती पर किए श्रद्धासुमन अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रथम मुख्यमंत्री पंडित बीडी शर्मा की जयंती पर किए श्रद्धासुमन अर्पित
Sat, 28 Jan 2023 06:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 28 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा की 105वीं जयंती मनाई गई, जिसमें पंडित भगवत दयाल की पुत्री माधवी शर्मा व समाजसेवी एलसी जोशी ने पंडित भगवत दयाल शर्मा चौक पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये। राष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में माधवी शर्मा ने कहा उनके पिता ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और देश के कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए किए गए उनके संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि मंच के माध्यम से उन्हें इस बात का पता चला कि पंडित की इस चौक पर प्रतिमा नहीं लग पाई है। हम सब पंडित भगवत दयाल चौक पर पंडित की प्रतिमा स्थापित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। एलसी जोशी ने कहा कि पंडित का हरियाणा निर्माण में काफी योगदान रहा है और उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस क्षेत्र के लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने में अहम भूमिका निभाई थी।
राष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहा कि राष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ समाज को संगठित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। पंडित भगवत दयाल चौक पर पंडित की प्रतिमा लगाने का संकल्प लिया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि एलसी जोशी एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष माधवी शर्मा को भगवान परशुराम का प्रतीक फरसा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वयोवृद्ध पंडित छाजू राम,सभा के महासचिव एसके जोशी, ब्राह्मण सभा रेवाड़ी के अध्यक्ष चंद्रशेखर गौतम, ब्राह्मण सभा कोसली के अध्यक्ष गोपी चंद शर्मा, पंडित रामानंद शर्मा, श्योताज नंबरदार, एससी शर्मा, जगदीश शर्मा, नरेश शर्मा, राखी शर्मा एडवोकेट, विकास भारद्वाज, विवेक शर्मा, ज्ञानचंद शर्मा, बसंत शर्मा, नगर पार्षद भूपेंद्र गुप्ता, रोहतास वाल्मीकि, दीपक अग्रवाल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष व सहकारी बैंक के डायरेक्टर अजय पटौदा, दलबीर सिंह ब्लॉक समिति अध्यक्ष धारूहेड़ा, राजेंद्र पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा भारद्वाज, सरोज भारद्वाज, पवन शर्मा, राकेश शर्मा व महेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।