{"_id":"6ad90415339e7c222a048df9","slug":"tributes-paid-to-154-martyred-personnel-on-police-commemoration-day-rewari-news-c-198-1-rew1001-247506-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस स्मृति दिवस पर 154 शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस स्मृति दिवस पर 154 शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
Wed, 21 Oct 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति एवं झंडा दिवस मनाया गया। साउथ रेंज के आईजी ओम प्रकाश नरवाल और एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा सहित पुलिस अधिकारियों व जवानों ने शहीद पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों के जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पिछले एक वर्ष में देशभर में शहीद 154 जवानों के नाम पढ़े गए।
आईजी ओम प्रकाश नरवाल ने कहा कि शहीद जवानों की वीरता और शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी कुर्बानी देश की सुरक्षा और सम्मान की प्रेरणा देती है।
उन्होंने रेवाड़ी के शहीद एएसआई चंद्रहास, एसआई रणबीर सिंह और सिपाही माहीचंद की वीरगाथा भी सुनाई। इस अवसर पर शहीदों के परिवारों को सम्मानित करते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में एएसपी दीपिका अग्रवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।