फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Land of Ramtalai pond to be surveyed; crackdown on encroachments to follow

Rewari News: रामतलाई तालाब की जमीन की पैमाइश, कब्जों पर कसेगा शिकंजा

Thu, 22 Oct 2026 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 22 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Land of Ramtalai pond to be surveyed; crackdown on encroachments to follow
रामतलाई तालाब की पैमाइश के लिए पहुंचीं चेयरपर्सन विनीता पीपल साथ में पार्षद। स्रोत : स्थानीय ना
रेवाड़ी। शहर के वार्ड-31 स्थित ऐतिहासिक रामतलाई तालाब की जमीन को संरक्षित करने और संभावित अवैध कब्जों पर रोक लगाने के लिए नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को प्रशासनिक टीम ने सरकारी राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार जमीन की पैमाइश की।
विज्ञापन

वार्डवासियों के आग्रह पर वीरवार को दोबारा पैमाइश कराने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष विनीता पीपल भी मौजूद रहीं।
सरकारी राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार रामतलाई की कुल जमीन 13,763 वर्ग गज यानी 23 कनाल 15 मरला है। यह भूखंड मोहल्ला कुतुबपुर, सैनी मोहल्ला और जसवंत नगर के क्षेत्र में स्थित है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार रामतलाई के नाम से पहचाने जाने वाले इस स्थान पर कभी स्वच्छ पानी से भरा तालाब हुआ करता था। आसपास के लोग इसका उपयोग करते थे। इसके अलावा, परिसर में वार्ड के बच्चे और युवा खेल-कूद भी करते थे। अब इस ऐतिहासिक स्थल को संरक्षित कर दोबारा तालाब के रूप में विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डवासियों की निगरानी में होगी दोबारा पैमाइश
पैमाइश के दौरान स्थानीय निवासियों ने प्रक्रिया को दोबारा पूरा कराने का अनुरोध किया। इस पर अध्यक्ष विनीता पीपल ने लोगों से पांच से छह सदस्यों की एक टीम बनाने को कहा, जो लाल पत्थर से निशान लगाने से लेकर रिकॉर्ड के मिलान और जमीन पर सीमांकन तक की प्रक्रिया पर नजर रखेगी। उनके निर्देशानुसार बृहस्पतिवार को दोबारा पैमाइश की जाएगी।


पार्षद और अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान वार्ड-31 के पार्षद प्रदीप भार्गव, वार्ड-22 के पार्षद देवेंद्र शर्मा, वार्ड-32 के पार्षद मनीष टिकनिया, गिरदावर भीष्म और नगर परिषद के पटवारी अजीत मौजूद रहे। जमीन का सीमांकन पूरा होने के बाद तालाब की वास्तविक सीमा स्पष्ट करने और उसे अतिक्रमण से बचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed