{"_id":"6ad90c62e9cdd604f7036294","slug":"rama-slew-ravana-and-ravana-imparted-knowledge-of-niti-shastra-the-science-of-statecraftethics-rewari-news-c-198-1-rew1001-247535-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राम ने किया रावण का वध, रावण ने दिया नीति शास्त्र का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राम ने किया रावण का वध, रावण ने दिया नीति शास्त्र का ज्ञान
Thu, 22 Oct 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में आयोजित रामलीला। स्रोत : समिति
- फोटो : झूले से गिरकर घायल हुए युवक का ट्रामा सेंटर में होता उपचार। संवाद
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में श्रीशिव रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला के दसवें दिन कुंभकर्ण, मेघनाद, अहिरावण और रावण वध तक की लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। रामलीला का समापन वीरवार को श्रीराम के राजतिलक के साथ होगा।
समिति के महासचिव दीपक मंगला ने बताया कि दसवें दिन की रामलीला का शुभारंभ एडवोकेट रवि सैनी और डॉ. कीर्ति सैनी ने रिबन काटकर किया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि रामलीला का प्रत्येक पात्र हमें जीवन में कोई न कोई सीख देता है।
श्रीराम के जीवन से मर्यादा और संयम, श्रवण कुमार से माता-पिता के प्रति भक्ति तथा हनुमान और शबरी से प्रभु के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने उपस्थित दर्शकों को शिक्षित समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
लीला में रावण वध के प्रसंग के साथ रावण द्वारा श्रीराम को नीति शास्त्र का ज्ञान देने का दृश्य भी प्रस्तुत किया गया। कलाकारों के अभिनय और संवादों ने दर्शकों को कथा से जोड़े रखा।
रामलीला का निर्देशन डायरेक्टर कपिलचंद शर्मा और डॉ. श्याम बिहारी ने किया। मंच संचालन एडवोकेट भूपेंद्र गुप्ता ने किया, जबकि एडवोकेट नितेश अग्रवाल का सहयोग रहा
दीपक मंगला ने बताया कि रामलीला के आयोजन में मुख्य संरक्षक एवं विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, अजय मित्तल, राकेश पाल्हावासिया, नरेश मित्तल, राधेश्याम मित्तल, प्रधान नवल किशोर गुप्ता, उपप्रधान अनिल कुमार गोयल, रमेश गेरा, सुरेश गर्ग सहित अन्यों का सहयोग रहा।