{"_id":"6ad90d71c7a38035f20030b9","slug":"administration-on-alert-regarding-electricity-workers-strike-helpline-number-issued-rewari-news-c-198-1-rew1001-247556-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बिजलीकर्मियों की हड़ताल को लेकर प्रशासन अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बिजलीकर्मियों की हड़ताल को लेकर प्रशासन अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी
Thu, 22 Oct 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आमजन की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को बैठक की। इसमें हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि बिजली संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या आने पर घबराएं नहीं और संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि बिजली निगम की हेल्पलाइन नंबर 18001804334, 1912 और जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 01274-221111 और 224444 पर संपर्क कर बिजली संबंधी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
जिले के सभी बिजली सब स्टेशनों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू की गई है।
इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के डीसी, एसपी और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से कर्मचारियों के साथ है।
विज्ञापन
डीसी ने आमजन से अपील की कि वे किसी प्रकार की अफवाह या घबराहट में न आएं। जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने सरपंचों से भी अपने-अपने गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।
एसपी हेमेंद्र मीणा ने कहा कि जिला में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। उन्होंने कर्मचारियों और आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, बिजली निगम के एसई विजयपाल यादव ने कर्मचारियों से शांतिपूर्ण व्यवहार बनाए रखने तथा नागरिकों से बिजली संबंधी शिकायतों के लिए निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने का आग्रह किया।