{"_id":"6ad90cfd3f1685d7050293bc","slug":"electricity-employees-staged-a-protest-against-privatization-rewari-news-c-198-1-rew1001-247543-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन
Thu, 22 Oct 2026 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं अधिकारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को रेवाड़ी सिटी सब डिवीजन-1 और 2 के बिजली कर्मचारियों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और इलेवन पावर को दिए गए लाइसेंस की प्रतियां जलाई। नारेबाजी भी की।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार और हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) की मिलीभगत से बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंपने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
कहा कि बिजली विभाग के निजीकरण की कोशिशों का कर्मचारी, अधिकारी, किसान और युवा विरोध कर रहे हैं। वक्ताओं ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे बिजली विभाग के कर्मचारियों के हितों और आम उपभोक्ताओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अपनी मांगों और बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में 22 अक्तूबर से बिजली कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे।
कहा कि हड़ताल के दौरान आमजन को बिजली संबंधी सेवाओं में परेशानी होती है तो इसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और निजीकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों को वापस लेने की मांग की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार, बिजेंद्र और दिलीप ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान जेई विक्रम यादव, राजेंद्र सैनी, जय सिंह, मंजीत सीए, अजित, मनोज सहित बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।