फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tribute to martyr Hoshiar Singh Yadav on his death anniversary

Rewari News: पुण्यतिथि पर शहीद होशियार सिंह यादव को किया नमन

Fri, 05 Jul 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 05 Jul 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Tribute to martyr Hoshiar Singh Yadav on his death anniversary
रेवाड़ी। शहीद सूबेदार होशियार सिंह यादव के शहीद स्मारक पर जाकर पुष्पचक्र अर्पित करते ग्रामीण। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डहीना। ऑपरेशन ब्लू स्टार (1984) में शहीद सूबेदार होशियार सिंह यादव की 40वीं पुण्यतिथि पर वीरवार को गांव बटोड़ी में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भूतपूर्व सैनिक, शिक्षाविद व गणमान्य लोगों ने गांव में शहीद स्मारक पर पहुंच कर पुष्पचक्र भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीद सूबेदार होशियार सिंह स्मृति मंच की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद वीरांगणा चंद्रकला देवी ने की। इस दौरान नरेश यादव ने कहा कि आपरेशन ब्लू स्टार में होशियार सिंह ने अपनी वीरता का परिचय देते हुए आतंकवादियों के छक्के छुड़वा दिए। उनमें देशभक्ति की भावना का जज्बा कूट-कूटकर भरा हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तरह शहीद सूबेदार होशियार सिंह ने अपने देश की अस्मिता ओर अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस अवसर पर सरपंच उंगता देवी, शिक्षाविद कृष्णा यादव, शहीद की पुत्रवधू सुदेश देवी, सुपुत्र आईआईटीयन नितिन यादव, नेहा यादव, प्रवक्ता पूनम यादव, कप्तान कृष्णा सिंह हेडमास्टर, बलवंत सिंह सूबेदार, रणजीत सिंह, हेड मास्टर शिवचंद, रामनिवास, राम अवतार, जगराम, मनोज, विक्रम, डॉक्टर ब्रह्मानंद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed