फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tribute paid to the framer of the constitution

संविधान निर्माता को नमन कर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Thu, 14 Apr 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the framer of the constitution
बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करतेर जेजेपी कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में वीरवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती मनाई गई। साथ ही विभिन्न स्थानों पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर रेवाड़ी, कोसली, बावल और धारूहेड़ा में अनुसूचित जाति-जनजाति संगठनों की ओर से डॉ. आंबेडकर के चित्रों के साथ शोभायात्राएं भी निकाली गईं।
विज्ञापन

बावल बार रूम में प्रधान नितिन कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर के जीवन दर्शन पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष राजकमल कौशिक, भूपेन्द्र सिंह, हरिओम कौशिक, राहुल तिवाड़ी, मनीष तिवाड़ी, संदीप महलावत, मुकेश और अन्य बार सदस्य शामिल हुए। उधर कोसली में संत कबीर जन आंबेडकर शिक्षा समिति के प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि बाबा साहेब ने अपने जीवन का अनमोल समय समाज के उत्थान में लगा दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने जो संविधान दिया, उसमें ऐसे अधिकार दिए, जिनकी वजह से आम व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी लोगों से कम से कम दो लोगों को संविधान पढ़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में राजसिंह मोरवाल, फकीर चंद इंदौरा, श्याम पंच, रामौतार, हरनारायण, मातूराम, अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे। जिला मुख्यालय पर जननायक जनता पार्टी ने आंबेडकर जयंती पर बावल और रेवाड़ी में संविधान निर्माता की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के बाद संकल्प लिया कि वे समाज में समानता वाला समाज स्थापित करने का काम करेंगे। इस मौके पर जिला प्रधान विजय सिंह, जजपा के प्रदेश महासचिव श्यामसुंदर सभरवाल, बावल हलका प्रधान राजबीर तिहाड़ा, कोसली हलका प्रधान विजय भुरथला, रेवाड़ी शहरी प्रधान टेकचंद सैनी, कर्मचारी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह कटारिया, जिला प्रवक्ता अमन जून, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धर्मपाल देशवाल आदि मौजूद । उधर विश्व हिन्दू परिषद और महर्षि वाल्मीकि जन कल्याण महासभा ने डॉ. आंबेडकर की जयंती पर नवनिर्मित वाल्मीकि चौक का भूमि पूजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सर्कुलर रोड पर पंचमुखी महादेव मन्दिर के पास यह चौक स्थापित किया गया है। इस नवनिर्मित चौक के नामकरण अवसर पर पंडित दिलीप शास्त्री ने पूजन कराया। विहिप के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख डा. लक्ष्मीनारायण शर्मा, वाल्मीकि समाज से मुख्य यजमान ताराचंद बोहत, श्योकरण मेहरा, संतलाल, ओमप्रकाश, विभाग धर्म प्रसार-प्रमुख नरेन्द्र जोशी, जिलामंत्री राजकुमार यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर डा. लक्ष्मीनारायण शर्मा ने कहा कि आज का पावन दिन हमें सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाना चाहिए क्योंकि महर्षि वाल्मीकि, गुरु रविदास, मीराबाई, बाबा साहब डा. भीमराव ने हमे यही संदेश दिया है। कार्यक्रम में विहिप की प्रांतीय अधिकारी उपासना गुप्ता, कुसुम कौशिक, नगर पार्षद शैलेंद्र सतीजा, नगर पार्षद भूपेन्द्र गुप्ता, एडवोकेट कमल निम्बल, नगर मंत्री ब्रह्मप्रकाश जांगड़ा, आशीष यादव, राकेश राव आदि शामिल हुए।
सेवा स्तंभ की रेवाड़ी इकाई ने आंबेडकर लाइब्रेरी एवं पार्क में डॉ. आंबेडकर को याद करते हुए प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रशांत यादव शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता बुड़ौली विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार जलवा ने की। कार्यक्रम में रोजलैंड इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक जितेंद्र कुमार, आईओसी के सीनियर मैनेजर एचएस चौधरी, रावमा विद्यालय मोहनपुर के प्राचार्य सुखराम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि प्रशांत ने सभी को डॉ. आंबेडकर के जीवन सिद्घांतों को अपने जीवन में धारण करने की अपील की। कार्यक्रम में 12वीं कक्षा में टॉप करने वाली पहली तीन छात्राओं को उनकी ओर से लैपटॉप दिए जाएंगे।
कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद के सहयोग से भीम काव्यांजलि आयोजित की गई। इसमें देश भर से आए कवियों ने अपनी रचनाएं पढ़कर डॉ. अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को समाज के लिए प्रेरक बताया। कार्यक्रम में हास्य कवि आलोक भांडोरिया, हलचल हरियाणवी, सत्यदेव हरियाणवी, महेंद्र शर्मा, मास्टर महेंद्र, राजेश भुलक्कड़, गौतम इलाहाबादी, प्रेमपाल सिंह अनपढ़ ने अपनी रचनाएं पेश की। कार्यक्रम में वर्ष 2021-22 की जेईई मेंस तथा नीट परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मंच संचालन आरपीसिंह दहिया ने किया एवं सभी अतिथियों का स्वागत बीएस सांभरिया ने किया। सभी कवियों व विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
डॉ. अंबेडकर समाज के पथ प्रदर्शक रहे : डॉ. बनवारी
रेवाड़ी। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती को रेवाड़ी जिला में आजादी अमृत महोत्सव थीम के साथ मनाया गया। जिला प्रशासन की ओर से बाल भवन सभागार में जन जागरूकता मुहिम के तहत समारोह का आयोजन हुआ। इसमें हरियाणा सरकार में सहकारिता, अनुसूचित एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। इस दौरान डॉ. बनवारी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर समाज के पथ प्रदर्शक रहे। उन्होंने जीवन पर्यंत दलितों और पिछड़ों के लिए काम किया।
डीसी यशेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आजादी अमृत महोत्सव के तहत आयोजित गतिविधियों से अवगत कराया। इससे पूर्व डा.बनवारी लाल ने बावल व रेवाड़ी में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित भी किए।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि रहे राष्ट्रीय एससी-एसटी आयोग के वाइस चेयरमैन अरुण हलधर ने कहा कि बाबा साहेब के जीवन दर्शन के तीन मूल मंत्रों का उल्लेख अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का मानना था कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षित बनो, संगठित रहो व संघर्ष करो। उन्होंने उपस्थित युवा शक्ति को डॉ. आंबेडकर के तीन मूल मंत्रों को अपने-अपने जीवन में आत्मसात कर समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने आजादी अमृत महोत्सव थीम पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं हरियाणा सरकार की अंतरजातीय विवाह योजना के लाभपात्रों को सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने डीसी यशेंद्र सिंह व एसपी राजेश कुमार के साथ प्रोत्साहन राशि की एफडी के प्रमाणपत्र सौंपे और सरकार की जनहितकारी नीतियों से अवगत कराया। जजपा प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर सब्रवाल, सफाई आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार, टेकचंद सैनी सहित जिला प्रशासन की ओर से डीएमसी भारत भूषण गोगिया, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह व जिला कल्याण अधिकारी जगदेव सिंह, डीसीडब्लूओ वीरेंद्र यादव व प्रवक्ता सत्यवीर नाहडिय़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed