{"_id":"677ac64de7d67ebef404d31d","slug":"tribute-paid-to-brave-martyrs-rewari-news-c-198-1-rew1001-213602-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वीर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वीर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
Sun, 05 Jan 2025 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पूर्व सैनिकों ने 20 कुमाऊं रेजिमेंट का स्थापना दिवस रविवार को नगर के सनसिटी सेंटर स्थित मैरिज पैलेस में मनाया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने रेजिमेंट के वीर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और अधिकारियों ने अनुभव साझा किया। मुख्य अतिथि कर्नल जेपी सिंह ने रेजिमेंट के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने रेजिमेंट की गौरव गाथा भी सुनाई। इस दौरान देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए गए। कुमाऊं की पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम मची रही। अहीर बाहुल्य क्षेत्र हरियाणा, राजस्थान दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के सैनिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूर्व सैनिकों ने रेजिमेंट के वीर सैनिकों की यादें भी साझा की। इस अवसर पर सूबेदार वेदपाल, सूबेदार दयानंद, सूबेदार मेजर रामनिवास, सूबेदार मेजर कंवर सिंह, कैप्टन रणवीर सिंह, सूबेदार रामपाल, सूबेदार हनुमान सिंह, सूबेदार सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।