{"_id":"ab755722ff3a61d97f88d9fad73540d4","slug":"transfarmer-out-of-order-14-hour-light-gone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर खराब, 14घंटे बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर खराब, 14घंटे बिजली रही गुल
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Sat, 26 Sep 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर पुल के नजदीक स्थित बिजली सब स्टेशन में लगे ट्रांसफार्मर की न्यूट्रल करंट सीटी में खराबी आने से शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे बिजली गुल हो गई और शाम तक ठप रही।
बिजली आपूर्ति ठप होने पर निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर की सीटी में आई खराबी को सुधारने का काम शुरू किया। शाम को करीब छह बजे एक बार बिजली ने ट्रिप दी, लेकिन फिर से आपूर्ति बाधित हो गई। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी।
जानकारी के अनुसार झज्जर रोड स्थित मैन पॉवर हाउस के एक ट्रांसफार्मर में सुबह छह बजे अचानक खराबी आ गई। इससे शहर के बीबी आश्रम व सिटी-3 सब स्टेशन से जुडे़ इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आने का इंतजार कर रहे लोगों फोन किए तो बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई है, जिसे ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
जांच में पता चला न्यूट्रल करंट सीटी में आई खराबी
बिजली निगम कर्मचारियों ने जब फाल्ट ढूंढने के लिए जांच की तो पता चला कि झज्जर रोड स्थित मैन पॉवर हाउस के एक ट्रांसफार्मर की न्यूट्रल करंट सीटी में कुछ खराबी आ गई है।
पहले इसी सीटी को ठीक करने का प्रयास निगम कर्मचारियों ने किया, लेकिन जब सुधार नहीं हुआ तो दूसरी सीटी का इंतजाम करने के प्रयास शुरू किए गए। ईद की छुट्टी होने के कारण स्टोर बंद होने से पानीपत या हिसार से भी सीटी नहीं मंगवाई जा सकती थी। वहीं वहां से मंगाने में समय भी काफी लगता।
इसके लिए निगम अधिकारियों ने अपने स्तर पर दूसरी सीटी का इंतजाम किया, जिसे लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास किया।
इन इलाकों की बिजली रही गुल
बीबी आश्रम और सिटी वन सब स्टेशन से जुड़ी कई कालोनियों और मोहल्लों व इलाकों की बिजली आपूर्ति सुबह से लेकर शाम तक ठप रही। जिस कारण इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
वही प्रतिष्ठानों पर लोगों ने जनरेटर से काम चलाया। जिनके पास कोई साधन नहीं था, उन्हे बिना बिजली के दिन गुजारना पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप होने से रामपुरा, कुतुबपुर, सती कालोनी, तुलाराम विहार, मयूर विहार, गुलाबी बाग, सुभाष बस्ती, हंस नगर, परशुराम कालोनी समेत अन्य कई स्थानों आपूर्ति ठप होने से समस्या बनी रही।
-----------
मैन पॉवर हाउस में एक ट्रांसफार्मर की न्यूट्रल करंट सीटी में कुछ खराबी आ गई थी। जिसके स्थान पर दूसरी सीटी लगाकर आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-रोशनलाल, एसएसई, बिजली वितरण निगम, रेवाड़ी