{"_id":"6adbb712d44ce083300b6c1e","slug":"over-250-e-rickshaws-stalled-in-the-city-due-to-lack-of-charging-rewari-news-c-198-1-rew1001-247636-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चार्जिंग नहीं होने शहर में 250 से अधिक ई-रिक्शा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चार्जिंग नहीं होने शहर में 250 से अधिक ई-रिक्शा ठप
Sat, 24 Oct 2026 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
बावल रोड चल रहा ई-रिक्शा। संवाद
रेवाड़ी। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बिजली गुल रहने से परिवहन सेवा भी प्रभावित हुई। बैटरी चार्ज नहीं होने से शहर में 250 से अधिक ई-रिक्शा ठप रहे जिससे चालकों को नुकसान का सामना करना पड़ा। शहर करीब 400 ई-रिक्शा हैं, जिनमें 50 प्रतिशत ठप रहे।
शहर में बड़ी संख्या में लोग ई-रिक्शा के सहारे अपने परिवार की जीविका चलाते हैं। इसके अलावा ई-रिक्शा शहर में एक से दूसरे स्थान पर जाने का प्रमुख साधन हैं। लोग रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार और रिहायशी क्षेत्रों में अधिकतर ई-रिक्शा से ही जाते हैं।
बैटरी चार्ज नहीं होने के कारण पचास फीसदी ई-रिक्शों के पहिए थम गए जिससे न सिर्फ चालकों को नुकसान हुआ बल्कि ई-रिक्शा की कमी के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ई-रिक्शा संचालक आशीष यादव ने बताया कि वह करीब 40 ई-रिक्शा चलवाते हैं, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण सभी रिक्शा ठप पड़े हैं। चार्जिंग नहीं होने से चालक परेशान हैं और काम पर नहीं जा पा रहे।
उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा चालकों की रोजाना की कमाई से ही उनके परिवारों का गुजारा चलता है। ऐसे में लगातार बिजली गुल रहने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बैटरी चार्ज नहीं होने से काम रहा ठप : संदीप
चालक संदीप ने बताया कि ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज नहीं होने से काम प्रभावित हो रहा है। रोजाना रिक्शा चलाकर जो आमदनी होती है, उसी से घर का खर्च निकलता है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जल्द बिजली बहाल होनी चाहिए।
रोजी-रोटी का संकट खड़ा हुआ : मुकेश
चालक मुकेश ने बताया कि बिजली संकट के कारण ई-रिक्शा चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। रिक्शा चार्ज नहीं होने से सवारी लेकर नहीं निकल सकते। काम बंद रहने के बावजूद घर के खर्च जारी हैं। बिजली आपूर्ति जल्द सामान्य होनी चाहिए।