{"_id":"6adbb52d512025e50106ae2a","slug":"questions-raised-over-construction-quality-of-rewari-palwal-highway-shopkeepers-demand-a-permanent-solution-rewari-news-c-198-1-rew1010-247641-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी-पलवल हाईवे के निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, दुकानदारों ने मांगा स्थायी समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी-पलवल हाईवे के निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, दुकानदारों ने मांगा स्थायी समाधान
Sat, 24 Oct 2026 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा में मिनी ट्रक यूनियन के पास हुआ जलभराव। संवाद
धारूहेड़ा। रेवाड़ी-पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिनी ट्रक यूनियन के पास जलभराव की समस्या दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से सड़क को ऊंचा उठाकर निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद उसी स्थान पर दोबारा पानी जमा होने से निर्माण कार्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय दुकानदारों और मिनी ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने जल निकासी की व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस स्थान पर लंबे समय से बारिश के दौरान पानी जमा होता रहा है। इससे निजात दिलाने के लिए सड़क का स्तर ऊंचा किया जा रहा है। लोगों को उम्मीद थी कि निर्माण के बाद समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा, लेकिन बारिश के बाद फिर जलभराव होने से उनकी चिंता बढ़ गई है।
लोगों का कहना है कि सड़क की ऊंचाई बढ़ाने के साथ जल निकासी की उचित व्यवस्था करना भी जरूरी है। यदि निर्माण के बावजूद पानी जमा हो रहा है, तो सड़क के लेवल, ढलान और निकासी व्यवस्था की तकनीकी जांच होनी चाहिए। लोगों ने पूछा कि निर्माण से पहले जल निकासी का उचित आकलन किया गया था या नहीं।
विज्ञापन
हाईवे का यह हिस्सा नंदरामपुर बास रोड, भिवाड़ी रोड, पावर हाउस, उपतहसील और भगत सिंह चौक सहित कई प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। यहां जलभराव होने से वाहन चालकों, दुकानदारों और आम नागरिकों को परेशानी होती है। दुकानदारों के अनुसार, पानी जमा होने से ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित होती है।
अधिकारियों से जांच की मांग:
मिनी ट्रक यूनियन के प्रधान राजू जैलदार तथा अशोक कुमार, राजवीर, नरेश कुमार और रामनिवास ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था की जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि जनता के पैसे से हो रहे निर्माण का लाभ लोगों को मिलना चाहिए। विभाग के अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर जलभराव का कारण पता लगाना चाहिए और समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।