{"_id":"65c7dd24649874ecf607d6e9","slug":"trains-will-run-at-the-speed-of-130-between-rewari-palanpur-time-will-be-saved-rewari-news-c-198-1-rew1001-200671-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी-पालनपुर के बीच 130 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, बचेगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी-पालनपुर के बीच 130 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, बचेगा समय
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के पालनपुर से रेवाड़ी वाया अजमेर, जयपुर, अलवर रूट पर कुछ ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है। 14311 और 14321 बरेली से भुज, 19407 अहमदाबाद से वाराणसी तीनों ट्रेन रेवाड़ी से पालनपुर 715 किलोमीटर ट्रैक पर करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। इससे पहले यह ट्रेनें इस रूट पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती थीं। रेलवे ने यह फैसला लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए किया है। ताकि सफर के दौरान समय कम लगे और लोगों का समय भी बच सके। नवंबर दिसंबर में अभी कुछ ट्रेनों की गति बढ़ाई गई थी। समय-समय पर ट्रेनों की गति बढ़ाई जा रही है। इस ट्रैक पर रेलवे की ओर से वंदे भारत ट्रेन भी चलाई जा रही है। ऐसे में रेलवे की पूरी कोशिश है कि ट्रैक को दुरुस्त कर ट्रेनों की गति को और ज्यादा बढ़ाया जाए। आने वाले दिनों में और भी ट्रेनों की गति बढ़ाई जाएगी। इस पर रेलवे की ओर से कार्य प्रगति पर है।
ऐसे बढ़ाई जाती है ट्रेनों की रफ्तार
ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए रेलवे की ओर से पूरे सिस्टम को बदला जाता है। रेलवे ट्रैक पर ज्यादा वजन की रेलवे लाइन डाली जाती है। रेलवे ट्रैक पर पड़ने वाले पुल को मजबूत किया जाता है। विद्युतीकरण लाइन को बेहतर करने के साथ ही उसमें आधुनिक उपकरण लगाए जाते हैं। साथ ही जिस ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जाती है उसे ट्रैक पर सिग्नल सिस्टम को भी अपग्रेड किया जाता है। इन कार्यों के होने के बाद रेलवे के सुरक्षा अधिकारी अलग-अलग तरह से रेलवे ट्रैक को चेक करते हैं। कई दिनों तक अधिकतम रफ्तार में ट्रेनों को ट्रैक पर दौड़ा कर चैक करते हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे में 450 से अधिकार ट्रेनें संचालित होती हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे को मिला है बजट
इस बार उत्तर पश्चिम रेलवे को रेल परियोजनाएं, यात्री सुविधाओं, संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए ज्यादा बजट मिला है। उत्तर पश्चिम रेलवे को वर्ष 2024-25 के बजट में 9714.28 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जो कि पिछले वर्ष के 8636.85 करोड़ रुपये की तुलना में 12.47 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2024-25 के बजट में उत्तर पश्चिम रेलवे के लिए नई रेल लाइनों के निर्माण, दोहरीकरण, यात्री सुविधाओं, ट्रैक अनुरक्षण, सड़क सुरक्षा के लिए रोड ओवरब्रिज व रोड अंडर ब्रिज का निर्माण आदि कार्यों के लिए अधिक बजट आवंटित किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे का आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने, रेल संरक्षा तथा यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
ट्रेन नंबर कहां से स्पीड
14311 रेवाड़ी से पालनपुर
14312 पालनपुर से रेवाड़ी
14321 रेवाड़ी से पालनपुर
14322 पालनपुर से रेवाड़ी
19407 पालनपुर से रेवाड़ी
19408 रेवाड़ी से पालनपुर