{"_id":"637fb8fe367e84284c1756b6","slug":"training-given-to-counting-staff-rewari-news-rtk664419463","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मतगणना कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मतगणना कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला सचिवालय में वीरवार को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना को लेकर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को संबधित रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया।
डीडीपीओ एचपी बंसल ने बताया कि मतगणना संबंधित केंद्रों पर आयोजित की गई। मतगणना स्थल पर भीड़ एकत्रित न हो इसके लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। हरियाणा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला परिषद रेवाड़ी के 18 वार्ड और सभी खंडों में पंचायत समिति के सदस्य पद के लिए डाले गए मतों की गिनती 27 नवंबर को सुबह 8 बजे से सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय व जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले जिला परिषद सदस्यों तथा इसके बाद पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना करवाई जाएगी।
कोई भी एजेंट बिना पास मतगणना हॉल में न कर सके प्रवेश : डीडीपीओ
सभी रिटर्निंग अधिकारी मतगणना के लिए मतगणना हॉल तैयार करवाने, बैरिकेडिंग आदि सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना स्टाफ को आवश्यक सामग्री मतगणना केंद्र पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। रिहर्सल के दौरान सभी जानकारी दें, समय पर मतगणना शुरु करवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि मतगणना एजेंट का नियमानुसार समय पर पास जारी किए जाएं। यह सुनिश्चित करें कि कोई भी एजेंट बिना पास मतगणना केंद्र में प्रवेश न कर सके और मतगणना एजेंट ईवीएम को छू न सके। मतगणना एजेंट मतगणना की पूरी प्रक्रिया देख सके उसके लिए व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
कहां-कहां होगी मतगणना
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने निर्देश दिए कि सभी आरओ पंचायत समिति संबंधित खंड अनुसार जिप मतगणना की वार्ड अनुसार सूचना निर्धारित प्रपत्र में सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं एडीसी को उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों को वे स्वयं तथा पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्यों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी सभी भी व्यक्ति को मोबाइल, आई पैड व अन्य उपकरण लेकर मतगणना हॉल के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। रेवाड़ी, खोल, बावल, धारूहेड़ा व डहीना खंड की मतगणना सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी तथा खंड जाटूसाना व नाहड़ की मतगणना जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में की जाएगी।