Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Trainees honored at the convocation ceremony

Rewari News: दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित

Sat, 21 Nov 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Trainees honored at the convocation ceremony
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते विजेता। स्रोत : विभाग
धारूहेड़ा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खरखड़ा में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रशिक्षण पूरा करने वाले उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं और विभिन्न ट्रेडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संस्थान की प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ने प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि तकनीकी कौशल, मेहनत और अनुशासन के बल पर युवा अपने कार्यक्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बदलते समय के साथ अपने तकनीकी ज्ञान और कौशल को लगातार विकसित करते रहना चाहिए, ताकि वे रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने के साथ आत्मनिर्भर भी बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशिक्षुओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान प्रमाण-पत्र पाकर प्रशिक्षुओं के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed