{"_id":"69d15cec16d1a9fd6d043075","slug":"train-theft-gang-busted-two-thieves-and-a-goldsmith-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1003-236207-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो चोर और सुनार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो चोर और सुनार गिरफ्तार
Sun, 05 Apr 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जीआरपी की गिरफ्त में ट्रेनों में चोरी करने वाले आरोपी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपियों समेत चोरी के जेवर खरीदने वाले सुनार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर रमेश त्यागी निवासी नांगलोई (दिल्ली) और प्रिंसपाल निवासी बागपत के हिसावदा (उत्तर प्रदेश) है। उत्तर प्रदेश के मेरठ के कालियागढ़ी निवासी सुनार विश्वास गौतम है। आरोपियों के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये के जेवर और नकदी बरामद की गई है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
जीआरपी डीएसपी राजेश चेंची ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि दिल्ली के मयूर विहार निवासी सरिता राठी 22 फरवरी को बीकानेर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से नौखा से दिल्ली जा रही थीं। रेवाड़ी जंक्शन पर ट्रेन रुकने के दौरान उनका पर्स चोरी हो गया था। पर्स में करीब 60 लाख रुपये के जेवर थे। पीड़िता ने दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद में रेवाड़ी जीआरपी को भेजा गया था।
पुलिस ने 31 मार्च को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक अप्रैल को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति स्टेशन पर वारदात की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया। रिमांड के दौरान दोनों ने सरिता राठी का पर्स चोरी करने के साथ ही उसी दिन एक अन्य यात्री का पर्स चोरी करने की वारदात भी कबूल की।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने असम के तेजपुर निवासी मनोहरी बाहेती का पर्स भी चुराया था जिसमें चार सोने की अंगूठियां और 75 हजार रुपये नकद थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 लाख रुपये के जेवर और 48 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
प्रिंसपाल पर 21 मामले हैं दर्ज
डीएसपी के अनुसार पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी के जेवर आरोपियों ने विश्वास गौतम को बेचे थे। इस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रिंसपाल के खिलाफ गाजियाबाद, मेरठ और अंबाला जीआरपी थानों में 21 मामले दर्ज हैं।