{"_id":"5803c4074f1c1b4a2c29065c","slug":"train-cancle-rewari-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गाड़ियां रद्द तो तीन रहीं आंशिक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गाड़ियां रद्द तो तीन रहीं आंशिक रद्द
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Journey in Tejas trains will be more costly than Shatabdi Trains
- फोटो : pic as demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी-दिल्ली रूट पर आरयूबी निर्माण कार्य के चलते रविवार को तीन पैसेंजर गाड़ियां रद्द रही, तो तीन गाड़ियां आंशिक रूप से रद्द रहीं। वहीं बरेली- न्यू भुज आलाहजरत एक्सप्रेस गाड़ी अपने निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे की देरी से रेवाड़ी स्टेशन पहुंची। इसी कड़ी में चार गाड़ियां रेगुलेट रहीं व चार गाड़ियां रूट बदलकर चलीं।
ट्रेनें प्रभावित होने से दिनभर रेवाड़ी -दिल्ली रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य रूप से बरेली-भुज गाड़ी के यात्रियों को घंटों तक रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। बरेली- न्यू भुज निर्धारित समय दोपहर 1.50 से साढ़े तीन घंटे लेट शाम 5.30 पर रेवाड़ी स्टेशन पहुंची।
यह गाड़ी रविवार को वाया दिल्ली सराय- दयाबस्ती-अस्थल बोहर होते हुए रेवाड़ी पहुंची। इसके अलावा रूट बदलकर चलीं अन्य चार गाड़ियां भी अपने निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटे लेट रेवाड़ी व दिल्ली स्टेशनों पर पहुंची। गांव व दूरदराज के क्षेत्र से रेवाड़ी स्टेशन पहुंचे यात्रियों की स्टेशन परिसर में बने पूछताछ केंद्र पर भी भारी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
ये गाड़ियां रहीं रद्द और आंशिक रद्द
रविवार को गाड़ी संख्या 54309 दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर, गाड़ी संख्या 54310 रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर व गाड़ी संख्या 54421 दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर गाड़ी रद्द रहीं। इसी कड़ी में चार गाड़ियां आंशिक रद्द रहीं, जो रेवाड़ी-दिल्ली के बीच चली जरूर, लेकिन एक निश्चित स्टेशन तक संचालित हुईं। गाड़ी संख्या 54412 मेरठ-रेवाड़ी पैसेंजर व 54416 रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर गाड़ी गढ़ी हरसरू तक संचालित हुईं।
चार गाड़ियां रूट बदलकर चली तो चार रही रेगुलेट
गाड़ी संख्या 09725 व 09726 जयपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला गाड़ी व14311 बरेली -न्यू भुज आलाहजरत एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 19566 देहरादून-ओखा उत्तरांचल एक्सप्रेस गाड़ी रूट बदलकर चलीं। ये गाड़ियां रोहतक लाइन से होते हुए रेवाड़ी व दिल्ली पहुंची। दूसरी ओर गाड़ी संख्या 12066 निजामुद्दीन-अजमेर जन शताब्दी सुपरफास्ट गाड़ी दिल्ली कैंट स्टेशन पर 70 मिनट तक रेगुलेट रहीं, दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस गाड़ी पातली स्टेशन पर 90 मिनट, गाड़ी संख्या 22471 बीकानेर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस पातली स्टेशन पर 60 मिनट तथा 54417 दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर पटेल नगर स्टेशन पर 15 मिनट तक रेगुलेट रही।