{"_id":"6ac946e6dfddcff85003e1a1","slug":"collision-between-two-trailers-one-caught-fire-two-drivers-sustained-burns-rewari-news-c-198-1-rew1001-246913-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो ट्रॉलों की भिड़ंत, एक में लगी आग, दो चालक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो ट्रॉलों की भिड़ंत, एक में लगी आग, दो चालक झुलसे
Sat, 10 Oct 2026 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद आग से जला ट्राला। स्त्रोत: वीडियो ग्रेब
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार अलसुबह मसानी बैराज के समीप रजवाड़ा होटल के पास दो ट्रॉलों की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रॉले की केबिन में भीषण आग लग गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक चालक की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर धारूहेड़ा फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों की आवाजाही सुचारु कराई।
थाना धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह रोडियों से भरा एक डंपर जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। हाईवे पर रजवाड़ा होटल के पास डंपर के ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रहा ट्रॉला उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉले की केबिन में आग लग गई। आग फैलते ही दोनों चालक अपने-अपने वाहनों से बाहर कूद गए, लेकिन इस दौरान वे गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 और धारूहेड़ा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों चालकों की पहचान नहीं हो पाई है।
आधे घंटे तक प्रभावित रहा यातायात
हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को निकलवाकर यातायात सुचारु कराया। करीब आधे घंटे तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धारूहेड़ा थाना प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों चालकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।