फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Several trains on the Churu-Sadulpur rail section will be affected due to ROB construction.

Rewari News: चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर आरओबी निर्माण के चलते कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Sat, 10 Oct 2026 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 10 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Several trains on the Churu-Sadulpur rail section will be affected due to ROB construction.
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन। संवाद - फोटो : 1
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड के चूरू यार्ड में समपार फाटक संख्या-165 पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते दिसंबर में कई रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेलवे की ओर से कुछ ट्रेनों को रद करने, कुछ का आंशिक संचालन करने और एक ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यात्रा करने से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी लेना जरूरी है।
विज्ञापन

रेवाड़ी-बीकानेर रेल सेवा व बीकानेर-रेवाड़ी रेल सेवा भी 2 और 9 दिसंबर को रद रहेगी। बीकानेर-हिसार रेल सेवा 2 और 9 दिसंबर को बीकानेर से रवाना होकर रतनगढ़ तक ही संचालित होगी। रतनगढ़-हिसार के बीच यह आंशिक रूप से रद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार-बीकानेर रेल सेवा 2 और 9 दिसंबर को हिसार के स्थान पर रतनगढ़ से संचालित होगी। हिसार-रतनगढ़ के बीच यह आंशिक रूप से रद रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की समय-सारणी और संचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed