फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers are having to wait to get gate passes issued.

Rewari News: गेटपास कटवाने के लिए किसानों को करना पड़ रहा इंतजार

Sat, 10 Oct 2026 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 10 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers are having to wait to get gate passes issued.
अनाज मंडी गेट के बाहर लगी ट्रैक्टर की कतार। संवाद
रेवाड़ी। अनाज मंडी में बाजरे की आवक बढ़ी है लेकिन गेटपास कटवाने के लिए किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। गेटपास की प्रक्रिया धीमी होने के कारण बाजरे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार लग रही है। एडीसी राहुल मोदी ने शुक्रवार को अनाज मंडी रेवाड़ी का दौरा कर खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

एडीसी ने अधिकारियों को निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध तरीके से खरीद करने और उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों की फसल की समय पर खरीद, उठान और भुगतान हो, इसी लक्ष्य को लेकर सभी संबंधित एजेंसियों के अधिकारी कार्य करें।
विज्ञापन

सरकार के मानकों के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जाए। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं चौक-चौबंद हों। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मंडी में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके साथ उन्होंने मंडी में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अटल कैंटीन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया की लगातार निगरानी रखें और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएं।


अब तक 600 गेटपास कटे
रेवाड़ी। अनाज मंडी में बाजरा बेचने के लिए किसानों को रोजाना मशक्कत करनी पड़ रही है। मंडी में सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लग रही हैं। किसानों को गेटपास कटवाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। एक गेटपास जारी होने में करीब 10 से 15 मिनट लग रहे हैं, जिससे प्रक्रिया धीमी होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में अब तक करीब 600 गेटपास जारी किए जा चुके हैं और लगभग 8 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। फसल बेचने के लिए पहुंच रहे किसानों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।

अनाज मंडी गेट के बाहर लगी ट्रैक्टर की कतार। संवाद

अनाज मंडी गेट के बाहर लगी ट्रैक्टर की कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed