{"_id":"6ac948287530fc6216076788","slug":"raids-conducted-on-grocery-stores-seven-samples-sent-for-testing-rewari-news-c-198-1-rew1001-246910-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: परचून की दुकानों पर छापे, सात सैंपल जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: परचून की दुकानों पर छापे, सात सैंपल जांच के लिए भेजे
Sat, 10 Oct 2026 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार। स्त्रोत: विभाग
रेवाड़ी। नवरात्र के दौरान व्रत रखने वाले लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच अभियान शुरू किया है। विभाग की टीम ने शुक्रवार को रेवाड़ी शहर के कटला, गंज और गुड़ बाजार सहित बावल में परचून की दुकानों पर डाला डालकर खाद्य पदार्थों के सात सैंपल लिए। सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि नवरात्र के दौरान कुट्टू का आटा, सामक, सिंघाड़े का आटा और साबूदाना जैसे खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में इनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए दुकानों पर जांच की जा रही है। विभाग की टीम ने अभियान के तहत अलग-अलग दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए हैं।
विभाग की ओर से की गई कार्रवाई में कुट्टू के दो, सामक के दो और सिंघाड़े के आटे के दो सैंपल लिए गए। इसके अलावा साबूदाना का एक सैंपल भी जांच के लिए लिया गया है। इस तरह कुल सात सैंपल एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच के माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि संबंधित खाद्य पदार्थ निर्धारित गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं।
विज्ञापन
मिलावट मिलने पर होगी कार्रवाई
नवरात्र के दौरान व्रत में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ने के कारण उनकी गुणवत्ता पर निगरानी रखना जरूरी है। विभाग का उद्देश्य बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है। सैंपल की रिपोर्ट में किसी प्रकार की मिलावट या गुणवत्ता संबंधी खामी सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित मानकों का पालन करने की अपील की है। वहीं, उपभोक्ताओं को भी व्रत के लिए खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी पैकिंग, निर्माण तिथि और समाप्ति तिथि की जांच करने की सलाह दी गई है।