{"_id":"68f32c3fb6b690898e0daf08","slug":"tragic-accident-in-rewari-loss-of-balance-car-jumps-divider-and-rams-into-truck-killing-driver-and-two-youths-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा: संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर कूदकर ट्रक में घुसी कार, चालक सहित दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा: संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर कूदकर ट्रक में घुसी कार, चालक सहित दो युवकों की मौत
Sat, 18 Oct 2025 11:27 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:27 AM IST
सार
हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार दोनों युवक कार में फंस गए। आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त थार
- फोटो : संवाद
विस्तार
जैसलमेर नेशनल हाइवे पर कुंड बैरियर के निकट एक तेज रफ्तार थार गाड़ी डिवाइडर कूदकर दूसरी लेन पर जा रहे ट्रक से टकरा गई। उसमें सवार चालक सहित दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात राजस्थान के चिड़ावा के गांव सेई निवासी लगभग 40 वर्षीय सरजीत और चेतन थार गाड़ी से रेवाड़ी की ओर जा रहे थे। काठूवास टोल प्लाजा पार करने के बाद थार गाड़ी संतुलन बिगड़ने के बाद डिवाइडर कूदकर दूसरी लेन पर जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। इससे पहले डिवाइडर पर खड़े पोल को भी थार ने तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार दोनों युवक कार में फंस गए। आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन