फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tractor had to be bought expensive after seeing advertisement on Facebook, cheated of 2.10 lakhs

Rewari News: फेसबुक पर विज्ञापन देख ट्रैक्टर खरीदना पड़ा महंगा, 2.10 लाख की हुई ठगी

Fri, 24 Mar 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 24 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tractor had to be bought expensive after seeing advertisement on Facebook, cheated of 2.10 lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। फेसबुक पर विज्ञापन देख कर ट्रैक्टर खरीदने के लिए संपर्क करना गांव नंदरामपुर बास निवासी एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने झांसा देकर उनसे दो लाख दस हजार रुपये ठग लिए। रुपये देने के बाद भी पीड़ित को न तो ट्रैक्टर मिला और न ही रुपये मिले। पीड़ित ने वीरवार को साइबर थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस के दी शिकायत में गांव नंदरामपुर बास के रहने वाले सुरेंद्र कुमार ने कहा है कि 19 मार्च को उन्होंने फेसबुक पर पुराने ट्रैक्टर खरीदने व बेचने का विज्ञापन देख कर उसमें दिए मोबाइल नंबर पर कॉल की थी। दूसरी बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम मलकीत सिंह बताया। मलकीत ने बताया कि वह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कार्यरत हैं। मलकीत ने अपने आई कार्ड व आधार कार्ड की फोटो भी उनके पास भेजी और ट्रैक्टर मिलने के बाद पेमेंट देने के लिए कहा। इससे विश्वास हो गया। मलकीत ने बताया कि ट्रैक्टर भेजने के लिए दस हजार 550 रुपये ट्रांसपोर्ट चार्ज देने के लिए कहा और क्यूआर कोड भेज कर रुपये जमा करा लिए। आरोपी ने एक रसीद भी भेजी, जिस पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट आर्मी कैंप इंदौर का पता लिखा हुआ था। रुपये भेजने के बाद मलकीत ने बताया कि उन्होंने ट्रांसपोर्ट से ट्रैक्टर भेज दिया है और 20 मार्च को उन्हें मिल जाएगा। 20 मार्च को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को ट्रांसपोर्ट वाला बताया और बिल्टी के नाम पर 31 हजार रुपये जमा करा लिए।
विज्ञापन

एक घंटे बाद फिर से कॉल आई और आउट ऑफ स्टेट से ट्रांसपोर्ट फीस के नाम पर 45 हजार रुपये जमा कराने के लिए कहा। सुरेंद्र ने बात की तो मलकीत ने कहा कि वह राशि जमा करा दें और यह पेमेंट ट्रैक्टर की राशि से कट जाएगी। इसके बाद सुरेंद्र ने 45 हजार रुपये भी जमा करा दिए। रात नौ बजे ई-मेल वेरीफाई करने के लिए 12 हजार 800 व जीएसटी के नाम पर 15 हजार रुपये और जमा करा लिए। साइबर ठग सुरेंद्र सिंह को झांसा देकर रुपये जमा कराते रहे। दो लाख दस हजार रुपये जमा होने के बाद फिर से 66 हजार रुपये जमा कराने के लिए कहा तो सुरेंद्र को ठगी का संदेह हो गया और इंकार करने पर ट्रैक्टर वापस ले जाने की धमकी दी। सुरेंद्र ने मलकीत से बात की तो उसने भी रुपये जमा कराने के कहा। रुपये जमा कराने से इंकार करने पर आरोपियों से संपर्क टूट गया। सुरेंद्र ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। साइबर थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed