{"_id":"66d0c4dab4c49703520910fb","slug":"tomorrow-is-the-last-day-for-admission-in-industrial-training-institutes-rewari-news-c-198-1-fth1001-208684-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले का कल अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले का कल अंतिम दिन
Fri, 30 Aug 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 30 Aug 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 1रेवाड़ी। कॉलेज में बच्चे दाखिले के लिए फार्म का सत्यापन कराते हुए। स्रोत: कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीट पर ऑन द स्पॉट दाखिले 31 अगस्त तक ही लिए जाएंगे। 4 राउंड की काउंसिलिंग के बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिस भी संस्थान में रिक्त सीट हैं, वहां विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म भरकर दाखिला प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। जो विद्यार्थी आईटीआई में दाखिले से वंचित रह गए, वे 31 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं।
जिले में 9 सरकारी आईटीआई के साथ ही प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं। शहर स्थित राजकीय महिला आईटीआई में अलग-अलग ट्रेडों पर कुल 264 सीट हैं जिसमें से अभी तक करीब 168 विद्यार्थी दाखिले ले चुके हैं। अभी 88 सीट रिक्त हैं। राजकीय महिला आईटीआई में छात्रवृत्ति स्कीम के तहत जनरल कैटेगरी की छात्राओं को 200 रुपये प्रतिमाह वजीफा के साथ ही टूल किट दिया जाएगा। हरियाणा निवासी छात्राएं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख से कम है, उनको बालिका प्रोत्साहन राशि 200 रुपये सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही है।
विद्यार्थी इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे संस्थान
दाखिले के लिए 10वीं, 12वीं का सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी) के लिए, स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, हरियाणा स्थाई निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), इनकम सर्टिफिकेट (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड व आधार कार्ड से लिंक पासबुक जरूरी है।
विज्ञापन
राजकीय महिला आईटीआई में दाखिले की स्थिति
ट्रेंड कुल सीट अभी तक दाखिले रिक्त सीट
हेयर एंड स्किन केयर 48 20 28
डीएसी 24 9 15
ड्रेस मेकिंग 40 30 10
कटाई एवं सिलाई 40 31 9
इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक 24 15 9
कढ़ाई एवं सुई कार्य 20 13 7
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट-- 48- -43- 5
इलैक्ट्रीशियन 20- -15- -5
-
वर्जन :
राजकीय महिला आईटीआई में छात्राएं ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकती हैं। छात्राएं 31 अगस्त तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच संस्थान में पहुंचकर दाखिला ले सकती हैं। छात्राओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था है। - सुरेंद्र सिंह प्राचार्य, महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी।

कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट