{"_id":"660a8c8c3aa31e5cf60ecb11","slug":"toll-tax-will-become-costlier-by-5-to-10-percent-from-tonight-rewari-news-c-198-1-rew1001-202631-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आज रात से 5 से 10 प्रतिशत तक टोल टैक्स हो जाएगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आज रात से 5 से 10 प्रतिशत तक टोल टैक्स हो जाएगा महंगा
Mon, 01 Apr 2024 03:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-352 व एनएच-11 पर सफर 31 मार्च की आधी रात 12 बजे से सफर महंगा हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने गांव गंगायचा जाट टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों में इजाफा किया है। सभी तरह के वाहनों के लिए अलग-अलग दरें जारी की गई हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार पहले जहां कार, जीप और वैन के चालकों को एक तरफ के लिए 95 रुपये चुकाने होते थे, वहीं अब उन्हें 100 रुपये देने होंगे। दोनों तरफ की पर्ची कटवाने के लिए 145 ही लगेंगे। बस और ट्रक को एक साइड के लिए पहले 305 रुपये चुकाने होते थे, यह अब बढ़कर 310 रुपये हो गया है। दोनों तरफ के लिए इन वाहनों को 455 रुपये की जगह 470 रुपये चुकाने होंगे। बड़े आकार के वाहनों को एक तरफ का पहले 595 रुपये चुकाने पड़ते थे, अब 610 रुपये देने होंगे। दो तरफ के लिए 890 रुपये पहले लगते थे, अब 915 रुपए देने पड़ेंगे।
ट्रक और बस के मासिक पास में 5800 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जोकि काफी महंगा है। बड़े वाहनों के लिए 505 रुपये के मासिक पास में बढ़ोतरी हुई है। कार, जीप और वैन चालकों को मासिक पास के लिए 80 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
इन एक्सप्रेसवे पर भी सफर हो जाएगा महंगा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, इस्टर्न पेरिफेरल और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी सफर करना महंगा हो जाएगा। वहीं, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे में टोल दरों में पांच फीसदी बढ़ोतरी की गई है। गुरुग्राम की सीमा में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर खेड़की दौला, गुरुग्राम-सोहना हाइवे पर घामडोज और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अलीपुर के बाद हिलालपुर में टोल प्लाजा है। खेड़की दौला पर रेट में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।
वाहनों एकल शुल्क, दो तरफ शुल्क मासिक पास (2024)
कार/जीप/वैन/एलएमवी 100 145 3265
एलसीवी/एलजीवी/मिनी बस 150 230 5080
ट्रक/बस 310 470 15950
एचसीएम/ईएमई/एमएवी 480 720 15950
बड़े आकार के वाहन 610 915 20325
-- -- -- -
वाहन एकल शुल्क दो तरफ शुल्क, मासिक पास (2023)
कार/जीप/वैन/एलएमवी 95 145 3185
एलसीवी/एलजीवी/मिनी बस 150 225 4955
ट्रक/बस 305 455 10150
एचसीएम/ईएमई/एमएवी 465 700 15555
बड़े आकार के वाहन 595 890 19820
-- -- -
मासिक पास में हुई बढ़ोतरी
वाहनों के प्रकार, रेट बढ़े
कार/जीप/वैन/एलएमवी 80
एलसीवी/एलजीवी/मिनी बस 195
ट्रक/बस 5800
एचसीएम/ईएमई/एमएवी 395
बड़े आकार के वाहन 505
-- -- -
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से गांव गंगायचा जाट टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों में इजाफा किया गया है। नई दरें रविवार की रात 12 बजे के बाद लागू हो जाएंगी।-भरत यादव, डिप्टी मैनेजर, गंगायचा जाट टोल प्लाजा।