{"_id":"665b97ac1cc59b97bb03b1f4","slug":"toll-tax-to-become-expensive-by-5-to-10-percent-from-2-pm-tonight-rewari-news-c-198-1-rew1001-205077-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आज रात 2 बजे से टोल टैक्स 5 से 10 प्रतिशत तक हो जाएगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आज रात 2 बजे से टोल टैक्स 5 से 10 प्रतिशत तक हो जाएगा महंगा
Sun, 02 Jun 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 02 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गंगायचा जाट टोल प्लाजा। स्रोत : स्वय
रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-352 व एनएच-11 के यात्रियों के लिए सफर महंगा हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा गांव गंगायचा जाट टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों में इजाफा किया गया है।
सभी तरह के वाहनों के लिए अलग-अलग दरें जारी की गई हैं। बढ़ी दरें 2 जून रात 12 बजे से लागू होंगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पहले जहां कार, जीप और वैन के चालकों को एक तरफ के लिए 95 रुपये चुकाने होते थे, वहीं यह अब 100 रुपये देने होंगे। दोनों तरफ की पर्ची कटवाने के लिए 145 ही लगेंगे।
इसी तरह से बस और ट्रक को एक साइड के लिए पहले 305 रुपये चुकाने होते थे, यह अब बढ़कर 310 रुपये हो गया है। दोनों तरफ के लिए इन वाहनों को 455 रुपये की जगह 470 रुपये चुकाने होंगे। बड़े आकार के वाहनों को एक तरफ का पहले 595 रुपये चुकाना पड़ता था, अब 610 रुपये देने होंगे। दो तरफ के लिए 890 रुपये पहले लगते थे, अब 915 रुपए देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
ट्रक और बस के मासिक पास में 5800 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बड़े वाहनों के लिए 505 रुपये के मासिक पास में बढ़ोतरी हुई है। कार, जीप और वैन चालकों को मासिक पास के लिए 80 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे।