फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Told the DC about the problems of teachers engaged in census duty

Rewari News: डीसी को जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों की समस्याएं बताईं

Fri, 10 Apr 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 10 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Told the DC about the problems of teachers engaged in census duty
रेवाड़ी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को जिला प्रधान धर्मेंद्र यादव मामड़िया की अध्यक्षता में जिला उपायुक्त से मिला। इस दौरान जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

उपायुक्त को बताया कि स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों में स्टाफ की कमी है। कई स्कूलों में केवल दो शिक्षक हैं और दोनों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगा दी गई है। जिन स्कूलों में एक ही शिक्षक कार्यरत हैं, उनकी भी ड्यूटी लगा दी गई है। ऐसे में पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जो शिक्षक बीएलओ की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, उनकी भी ड्यूटी जनगणना में लगा दी गई है जबकि अन्य जिलों में बीएलओ को इस कार्य से छूट दी जा चुकी है। बीमार, दिव्यांग और सीसीएल पर गए शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जिन स्कूलों में एकल शिक्षक हैं या जहां दोनों शिक्षक जनगणना ड्यूटी में लगे हैं, वहां राहत देने का प्रयास किया जाएगा। बीमार, दिव्यांग और सीसीएल पर गए शिक्षकों की ड्यूटी हटाने पर भी विचार किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रधान बबरूभान, रेवाड़ी ब्लॉक प्रधान अरुण कुमार, परमजीत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed