फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Today is the last day for U-DISE data updates; entries for 29,853 students are still pending.

Rewari News: यू-डायस डाटा अपडेट के लिए आज आखिरी दिन, 29,853 विद्यार्थियों की एंट्री बाकी

Tue, 29 Sep 2026 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 29 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day for U-DISE data updates; entries for 29,853 students are still pending.
रेवाड़ी। जिले के राजकीय और निजी स्कूलों में विद्यार्थियों का यू-डायस पोर्टल पर डाटा अपडेट करने का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। बुधवार को डाटा अपडेट करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। ऐसे में अब विद्यालयों के पास डाटा पूरा करने के लिए सिर्फ एक दिन का समय बचा है।
विज्ञापन

जिलास्तरीय आंकड़ों के अनुसार जिले के कुल 945 राजकीय व निजी स्कूलों में अभी तक 1 लाख 67 हजार 235 विद्यार्थियों का डाटा पूरी तरह अपडेट हो पाया है, जबकि 29 हजार 853 विद्यार्थियों का डाटा अभी लंबित है। जिले में यू-डायस डाटा अपडेट का ओवरऑल कंप्लीशन 84.85 प्रतिशत ही हुआ है।
विज्ञापन

लंबित आंकड़ों में ऐसे विद्यार्थी भी शामिल हैं, जिनका डाटा अपडेट करने का काम अभी शुरू नहीं हुआ है और ऐसे विद्यार्थी भी हैं, जिनकी एंट्री शुरू होने के बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। ब्लॉक स्तर पर सबसे अधिक 20 हजार 186 विद्यार्थियों का डाटा रेवाड़ी ब्लॉक में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का डाटा अभी पोर्टल पर अपडेट होना बाकी है। डीपीसी कार्यालय की ओर से विद्यालय मुखियाओं को यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा समय पर अपडेट करने के लिए बार-बार निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
इसके बाद भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का डाटा लंबित है। विभाग की ओर से स्कूलों को अंतिम तिथि से पहले सभी विद्यार्थियों का डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।

डाटा के आधार पर मिलता है बजट
यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों का सही और समय पर डाटा उपलब्ध होने से शिक्षा विभाग को स्कूलों की जरूरत के अनुसार योजनाएं बनाने और संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करने में मदद मिलती है। वहीं, सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों और अन्य सुविधाओं के लिए बजट निर्धारण में भी विद्यार्थियों की संख्या समेत यू-डायस डाटा महत्वपूर्ण आधार होता है। ऐसे में डाटा अपडेट का काम समय पर पूरा नहीं होने पर सरकारी विद्यालयों को विकास कार्यों के लिए बजट मिलने में देरी हो सकती है।

जिले के पांच खंडों में अब तक की स्थिति
बावल के 200 स्कूलों में 32,628 विद्यार्थियों का डाटा दर्ज है, जिसमें 1,873 विद्यार्थियों का डाटा लंबित है। जाटूसाना के 148 स्कूलों में 20,256 विद्यार्थियों में से 2,725 का डाटा लंबित है और 86.55 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। खोल के 143 स्कूलों में 22,331 विद्यार्थियों में से 3,212 का डाटा लंबित है और 85.62 प्रतिशत अपडेट हुआ है। नाहड़ के 124 स्कूलों में 20,728 विद्यार्थियों में से 1,857 का डाटा लंबित है और 91.04 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। रेवाड़ी खंड के 330 स्कूलों में 1,01,145 विद्यार्थियों में से 20,186 का डाटा लंबित है और 80.04 प्रतिशत काम पूरा हुआ है।


वर्जन :
खंड के सरकारी स्कूलों में यू-डायस डाटा अपडेट करने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। कुछ निजी स्कूलों का डाटा अभी लंबित है। संबंधित स्कूल मुखियाओं से इस संबंध में बातचीत की गई है। उन्होंने जल्द ही डाटा अपडेट करने का भरोसा दिया है।-डॉ. दुष्यंत यादव, कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed