फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Today is the last chance to apply; the first merit list will be released on June 15.

Rewari News: आज आवेदन का आखिरी मौका, 15 जून को जारी होगी पहली मेरिट सूची

Wed, 10 Jun 2026 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to apply; the first merit list will be released on June 15.
राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। 10वीं कक्षा के आधार पर संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का बुधवार को अंतिम दिन है। प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

कई संस्थानों में निर्धारित सीटों के मुकाबले अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं जिससे दाखिले के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है। गांव लिसाना स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में भी विद्यार्थियों का रुझान बढ़ा है। संस्थान प्रशासन के अनुसार 10वीं के आधार पर संचालित विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की 360 सीटों के लिए अब तक करीब 550 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

आवेदन संख्या सीटों से काफी अधिक होने के कारण मेरिट के आधार पर चयन प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। संस्थान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी सहित छह प्रमुख डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर रोजगार संभावनाओं को देखते हुए विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों में रुचि दिखा रहे हैं। प्रवेश प्रक्रिया के तहत हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) देना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा पीपीपी में आय का सत्यापन होना भी जरूरी है।

आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित श्रेणी प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र और 10वीं कक्षा की अंकतालिका आवेदन के साथ ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।

15 जून को जारी होगी पहली मेरिट सूची
10वीं आधार पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जून तथा दस्तावेज सत्यापन 12 जून तक होगा। इंटर-से मेरिट 15 जून को जारी होगी। प्रथम काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग 16 से 18 जून और सीट आवंटन 19 जून को होगा। रिपोर्टिंग 22 से 24 जून तक करानी होगी। द्वितीय काउंसलिंग की चॉइस फिलिंग 26 से 30 जून तथा सीट आवंटन 1 जुलाई को होगा। वहीं 12वीं आधार पर दस्तावेज सत्यापन 8 जून तक होगा। प्रथम सीट आवंटन 15 जून तथा द्वितीय सीट आवंटन 25 जून को होगा। दोनों श्रेणियों में केंद्रीकृत काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों पर संस्थान स्तर पर मैनुअल काउंसलिंग होगी। नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 14 अगस्त से शुरू होंगी।

360 सीटों के मुकाबले करीब 550 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इच्छुक विद्यार्थी अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। प्रवेश प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी।
- धर्मपाल यादव, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed