फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   today is last day to take advantage of surcharge waiver scheme

Rewari News: सरचार्ज माफी योजना का लाभ उठाने का आज अंतिम दिन

Thu, 30 Mar 2023 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Mar 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
today is last day to take advantage of  surcharge waiver scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा बिजली बिल का भुगतान करने के लिए डिफाल्टर उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक का समय दिया गया है। यह सुनहरी अवसर है और ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता इसका लाभ उठायें।
बिजली निगम के बकायादार उपभोक्ता समय से पहले इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं। इस योजना का लाभ सभी सरकारी और निजी, कनेक्ट और डिस्कनेक्ट, शहरी तथा ग्रामीण, घरेलू व कृषि, नगर पालिका, ग्राम पंचायत उपभोक्ताओं को मिलेगा। जिनका बिल 31 दिसंबर 2021 तक बकाया था तथा अब तक भी बिल बकाया है। उनके बकाया बिल राशि के एकमुश्त भुगतान पर 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी उपभोक्ताओं को दी जा रही है।
विज्ञापन

जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए थे, वे सभी उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा कर अपने कनेक्शन ले सकते हैं। बकायादार उपभोक्ता अपने बिजली बिल की मूल राशि का एक हिस्सा जमा करके अपना कटा हुआ बिजली कनेक्शन जुड़वा सकते हैं। शेष राशि को लगातार 6 किश्तों में मूल भुगतान के साथ-साथ वर्तमान बिल का भी भुगतान करना होगा। यह योजना शहरी एवं ग्रामीण सभी व्यक्तिगत घरेलू और कृषि श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए भी लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed