{"_id":"669573e6630b1929cd074224","slug":"today-heavy-vehicles-will-pass-through-alternative-route-rewari-news-c-198-1-rew1001-206820-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आज वैकल्पिक रास्ते से गुजरेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आज वैकल्पिक रास्ते से गुजरेंगे भारी वाहन
Tue, 16 Jul 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 16 Jul 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने आमजन की सुविधा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत महेंद्रगढ़ जाने वाले सभी भारी वाहन वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरेंगे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महेंद्रगढ़ में गृहमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर महेंद्रगढ़ में सभी भारी व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश वर्जित है। इसलिए रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ जाने वाले सभी भारी व्यवसायिक वाहनों का मंगलवार को कार्यक्रम की समाप्ति तक महेंद्रगढ़ में प्रवेश वर्जित रहेगा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अवधि में रेवाड़ी में 5 स्थानों पर (हरिनगर फ्लाई ओवर, डहीना बस स्टैंड, कुंड से खोल की तरफ जाने वाले कट पर, बेरली टी पॉइंट व करोली मोड़) पर नाके लगाए जाएंगे। यहां से सभी भारी व्यवसायिक वाहनों को अन्य वैकल्पिक रास्तों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ जाने वाले सभी भारी व्यवसायिक वाहन दूसरे अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें। इस दौरान रेवाड़ी पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि आमजन को यात्रा के समय किसी तरह की असुविधा व परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी दिशानिर्देश दिए।