फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   To take advantage of the scheme, 21 thousand farmers should get e-KYC done soon

योजना का लाभ लेने के लिए 21 हजार किसान जल्द करवाएं ई केवाईसी

Sat, 23 Jul 2022 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
To take advantage of the scheme, 21 thousand farmers should get e-KYC done soon
रेवाड़ी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अभी 21 हजार किसानों ने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है। ऐसे किसानों को अपना यह काम जल्द पूर्ण करा लेने के लिए कृषि विभाग, राजस्व विभाग और पंचायत एवं विकास विभाग के अधिकारी कोशिश कर रहे हैं। 31 जुलाई तक यह काम पूर्ण कराने की अंतिम तिथि दी गई है। इससे पहले दो बार यह तिथि बढ़ाई जा चुकी है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत जिले में 65 हजार से अधिक किसान लाभार्थी हैं। विभागीय अधिकारियों की माने तो जिले में 21 हजार किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी कराना होगा तभी उनको केंद्र सरकार की इस योजना के तहत मिलने वाली किसान निधि, जो प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये मिलती है यह मिल पाएगी। अब तक केंद्र सरकार की ओर से इस किसान सम्मान निधि की 11 किस्त प्रदान की जा चुकी हैं जबकि अगस्त माह में 12वीं किस्त जमा होनी हैं।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार जिले के 365 ग्राम पंचायतों एवं गांव स्तर पर किसानों की सूचियां सीएससी, कृषि विभाग, पंचायत विभाग की ओर से पंचायतों के ग्राम सचिव, राजस्व विभाग की ओर से नंबरदारों को उपलब्ध कराई गई हैं। इस संबंध में संबंधित गांवों के नंबरदारों और चौकीदारों को इस काम को जल्द सिरे चढ़ाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक मुनादी कराने और संबंधित लाभार्थी अथवा किसान तक पहुंचकर उसे यह काम 31 जुलाई से पूर्व पूर्ण करा लेने का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द अपना ई केवाईसी कराएं : सीएसएसी संचालक
सीएसएसी संचालक सुरेंद्र ने बताया कि सरकार के निर्देश के अनुसार यह काम किया जा रहा है। गांव स्तर पर लाभार्थी किसानों की सूचियां भेजी गई हैं। राजस्व विभाग और कृषि विभाग मिलकर यह काम कर रहा है। किसानों को सरकार का सहयोग करते हुए जल्द अपना ई केवाईसी का काम पूर्ण करा लेना चाहिए।
किसानों को कर रहे जागरूक : नंबरदार
नंबरदार खेमराज ने बताया कि प्रधानमंत्री की किसान निधि योजना का लाभ सभी किसानों को मिले, इसके लिए किसानों को ई केवाईसी कराने का निर्देश मिला है। हमें भी सूची मिली है। हम प्रत्येक लाभपात्र किसान तक जाकर उसे इस बारे में जागरुक कर रहे हैं।

वर्जन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक लाभकारी योजना है जिसमें 65 हजार से अधिक लाभार्थी पंजीकृत हैं। अभी 21 हजार से अधिक लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है। इस काम के लिए 31 जुलाई सरकार ने अंतिम तिथि घोषित की गई है। सभी किसानों से मेरा यह आग्रह है कि वे यह काम जल्द पूर्ण करा लें। अगर किसान ऐसा नहीं कराएंगे तो अगस्त माह में किसानों के खाते में 12वीं किश्त जमा नहीं होगी।
-दीपक कुमार, एसडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed