फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   To provide grocery goods by making fake firm

फर्जी फर्म बनाकर किरयाणा सामान उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वाले दिल्ली निवासी दो गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
To provide grocery goods by making fake firm
फर्जी फर्म के नाम से खाता खोलकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के दो आरोपियों को सीआईए धारूहेड़ा ने रविवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के उत्तम नगर निवासी मनोज यादव व दिल्ली के ही मनीष कुमार उर्फ मुन्ना के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार धारूहेड़ा के बास रोड निवासी जितेंद्र मसाला बेचने का कार्य करता है। 12 मई 2019 को हल्दी, धनिया व मिर्च आदि मसाले मंगवाने के लिए इंडिया मार्ट इंटरमैस लिमिटेड कंपनी को ऑनलाइन बुकिंग की थी। कंपनी ने उसी रोज उसके पास सप्लायर के मोबाइल नंबर भी भेज दिए थे। कुछ दिन बाद वह सप्लायर उसके पास आया। बुुक कराए गए मसाले के सामान की एवज में 2 लाख 32 हजार रुपये की मांग की। जितेंद्र ने 75 हजार रुपये नकद दे दिए तथा बकाया एक लाख 47 हजार रुपये उसके बैंक खाते में जमा करवा दिए, लेकिन भुगतान करने के बाद भी सामान नहीं भेजा गया। सप्लायर से संपर्क किया तो उसने बताया कि ट्रांसपोर्ट के जरिये जल्द उसका सामान पहुंच जाएगा। लेकिन सामान नहीं मिला और फोन नंबर भी बंद हो गया।
विज्ञापन

दिल्ली में है सप्लायर का कार्यालय
इसके बाद पीड़ित दिल्ली स्थित कार्यालय किसान ट्रेडिंग कंपनी ए-5ए/40 रूम नंबर जीएफ-6 जनता फ्लैट जनकपुरी गया तो वहां भी ताला लगा हुआ था। इसके बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के बाद संबंधित फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed