फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tijara Bar Association decided to suspend work till 26th

Rewari News: तिजारा बार एसोसिएशन ने 26 तक कार्य स्थगित करने का लिया निर्णय

Thu, 22 Jan 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 22 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Tijara Bar Association decided to suspend work till 26th
मांगों को लेकर जानकारी देते ​अधिवक्ता। संवाद
भिवाड़ी। तिजारा बार एसोसिएशन ने 26 जनवरी तक सभी न्यायालयों में कार्य पूरी तरह स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस दौरान कोई भी वकील कोर्ट में उपस्थित नहीं होगा। यह जानकारी बार के अध्यक्ष आशीष यादव ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उप पंजीयक कार्यालय का निजीकरण कर उसे प्राइवेट प्रॉपर्टी में बदलने और शहर से दूर स्थानांतरित करने की योजना के हम खिलाफ हैं। इससे आम जनता को परेशानी होगी और प्रशासनिक सुविधाएं प्रभावित होंगी।
विज्ञापन

पूर्व सरकार द्वारा बजट घोषणा में तिजारा में पॉक्सो कोर्ट शुरू करने और जिला एवं सत्र न्यायालय संचालित करने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक इनकी स्थापना नहीं हुई है। अधिवक्ता इनकी तत्काल शुरूआत की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 जनवरी को विधायक कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान तिजारा विधायक कार्यालय में कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता, अमानवीय व्यवहार और अपशब्दों का इस्तेमाल कर अधिवक्ता समुदाय का अपमान किया गया। इस घटना ने अधिवक्ताओं में रोष पैदा कर दिया।

बार एसोसिएशन ने इन सभी मुद्दों पर असंतोष जताया है और कहा है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। यादव ने बताया कि 27 जनवरी को बार एसोसिएशन तिजारा की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की कार्यवाही पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed