फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   tickat politcal

रेवाड़ी-कोसली में राव समर्थक को टिकट, विधायक के बगावती सुर

Thu, 03 Oct 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
tickat politcal
तीन दिन की देरी से बुधवार को रेवाड़ी और कोसली विधानसभा सीट पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। रेवाड़ी सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत के कट्टर समर्थक सुनील मुसेपुर व कोसली से राव के साथ पांच सालों से हनुमान की तरह खड़े पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी जहां परिवारवाद के सामने नहीं झुकी, लेकिन इन दोनों सीटों पर राव की चली है। इधर रेवाड़ी विधायक ने बगावत करते हुए कहा मैं चुनाव लडू़ंगा।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत बेटी के लिए रेवाड़ी विधानसभा सीट से टिकट चाहते थे, लेकिन भाजपा की ओर से राव को स्पष्ट कह दिया गया था कि सांसद के बेटा-बेटियों को टिकट नहीं मिलेगा। इसके चलते ही 30 सितंबर को भाजपा की ओर से जारी लिस्ट में रेवाड़ी व कोसली से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हो पाई। राव किसी भी कीमत पर बेटी को रेवाड़ी से टिकट दिलाना चाहते थे। पहली सूची जारी होते ही राव का फोन बंद हो गया था।
विज्ञापन

कोसली में संगठन ने निकाला बीच का रास्ता
राव इंद्रजीत रेवाड़ी सीट से जहां बेटी आरती राव को टिकट दिलाना चाहते थे, वहीं कोसली सीट पर वह अपने निजी पीए रवि यादव को टिकट दिलाने के लिए अड़े हुए थे। बीजेपी प्रदेश व शीर्ष नेतृत्व भी उनके सामने झुकने को तैयार नहीं था, क्योंकि परिवारवार का हवाला देकर बेटी को टिकट देने से मना कर दिया गया था। रेवाड़ी सीट पर जहां पूरी तरह से राव की पसंद के उम्मीदवार को टिकट दी गई। वहीं कोसली में बीच का रास्ता निकाला गया। लक्ष्मण सिंह यादव बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हैं। लेकिन 2014 के चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद से वह राव इंद्रजीत खेमे चले गए थे। बीते पांच साल से वह राव इंद्रजीत खेमे ही रहकर कोसली से अपनी दावेदारी पुख्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बगावत शुरु:
मैं सुधारक, चुनाव लड़कर करुंगा भाजपा की भूल सुधार: रेवाड़ी विधायक
रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने टिकट कटने पर कहा कि हम भाजपा के सुधारक हैं, रेवाड़ी सीट से चुनाव लड़कर जीतेंगे और भाजपा की भूल सुधार करेंगे। उन्होंने कहा कि टिकट दिलाने वाला व लेना भाजपा का दस नंबरी है। हम भाजपा के एक नबरी हैं। असली बीजेेेपी के उम्मीदवार हम हैं। जो व्यक्ति पांच साल तक मुख्यमंत्री व भाजपा को कोसता रहा, उसने एक पोस्टर ब्वॉय को टिकट दिलाकर भाजपा की कबर खोदने का काम किया है।

कोसली सीट पर भी मचेगा घमासान
कोसली से भी विधायक बिक्रम ठेकेदार की टिकट काट दी गई है। वहीं कोसली मे चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री जगदीश यादव भी भजपा की टिकट मांग रहे थे। ऐसे में दोनों को ही टिकट नहीं मिलने से ये लोग निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। जगदीश यादव ने तो पहले ही चार अक्टूबर को समर्थकों की बैठक बुलाई हुई है। ऐसे में भाजपा में घमासान मचना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed