फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   three road accidents in rewari including mason killed three people one injured

Rewari News: रेवाड़ी में तीन सड़क हादसे, राजमिस्त्री सहित तीन लोगों की मौत, एक घायल

Fri, 28 Apr 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 28 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
three road accidents in rewari including mason killed three people one injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में तीन सड़क हादसों में राजमिस्त्री सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पहले हादसे में मोतला रोड पर वीरवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे हादसे में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा बस स्टैंड के सामने तेज रफ्तार टेंपो चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। टेंपो के नीचे कुचलने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं महेंद्रगढ़ रोड पर सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी, इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पहला हादसा
मोतला रोड़ पर वीरवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कोसली स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव बेरली खुर्द निवासी दुलीचंद दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता है। वह अपने दोस्त राजमिस्त्री गांव मोतला कलां निवासी रामकिशन को बाइक पर बैठाकर बेरली खुर्द जा रहा था। रास्ते में बाबा मोहनदास कॉलेज के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दुलीचंद व रामकिशन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से कोसली स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामकिशन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दुलीचंद का इलाज चल रहा है। जाटूसाना थाना पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव नोहर के विजय ने बताया कि वह बुधवार को अपनी बुआ के बेटे जिला चूरू के गांव भानीपुरा निवासी लक्ष्मण राम के साथ महेंद्रगढ़ रोड पर नारनौल फाटक के निकट खड़ा था। इसी दौरान रेवाड़ी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने लक्ष्मण को टक्कर मार दी। लक्ष्मण उछलकर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फाटक खुला होने के कारण चालक कार सहित फरार हो गया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और विजय की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा हादसा
दूसरी ओर गांव खलियावास निवासी दीपक मंगलवार की रात करीब 11 बजे अपनी मोटरसाइकिल पर हाईवे पर धारूहेड़ा की तरफ जा रहा था। बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार टेंपो चालक ने दीपक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दीपक मोटरसाइकिल सहित सड़क पर जा गिरा और टेंपो दीपक को कुचलते हुए निकल गया। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दीपक की रेवाड़ी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और टेंपो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed