{"_id":"696d1d678884f3f11906e65f","slug":"three-minors-taken-into-custody-one-accused-arrested-for-snatching-mobile-phone-and-cash-rewari-news-c-198-1-rew1001-232296-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मोबाइल फोन व नकदी छीनने के मामले में तीन नाबालिग अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मोबाइल फोन व नकदी छीनने के मामले में तीन नाबालिग अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार
Sun, 18 Jan 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
बावल। थाना कसोला पुलिस ने एक कंपनी कर्मचारी से मोबाइल फोन व नकदी छीनने के मामले में तीन नाबालिगों को अभिरक्षा में लेकर एक आरोपी गांव रसियावास निवासी धीरज कुमार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन, 500 रुपये की नकदी व वारदात में प्रयोग की गई एक स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस ने तीनों नाबालिगों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया, जबकि आरोपी धीरज कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान के जिला भरतपुर के उच्चैन निवासी मोहन सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह बावल आईएमटी की एक कंपनी में ठेकेदारी पर कार्य करता है। वह जलियावास गांव में किराये के मकान में रह रहा है। 16 जनवरी की रात वह कंपनी में ड्यूटी करने के बाद अपने कमरे की ओर जा रहा था। असाही फ्लाईओवर के पास एक स्विफ्ट कार उसके आगे आकर रूक गई। कार में चार लोग सवार थे, जो उसके हाथ से मोबाइल फोन व जेब से 500 रुपये छीन कर भाग गए।