फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three filed nomination papers for the post of councilor in ward number 11.

Rewari News: वार्ड नंबर 11 में पार्षद पद के लिए तीन ने भरा नामांकनपत्र

Wed, 25 Oct 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Oct 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Three filed nomination papers for the post of councilor in ward number 11.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। वार्ड नंबर 11 में पार्षद पद के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि संजय महलावत पुत्र सुमेर सिंह, मनीषा पत्नी सन्दीप और किशनलाल पुत्र अमीरचंद ने नामांकन भरा है। नामांकन की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर है। 27 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 28 अक्तूबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे और चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि 5 नवंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा । उसी दिन शाम को ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि 26 जुलाई 2023 को पार्षद उर्मित टक्कर का अकस्मात देहांत हो गया था, जिससे यह सीट खाली हुई है। वार्ड संख्या 11 में कुल वोट 828 हैं जिसमें पुरुष मतदाता 432 और महिला मतदाता 396 है जो अपने मतों का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed