{"_id":"6a47fd218ebc1a804309702d","slug":"three-electricians-riding-a-bike-injured-in-collision-with-a-vehicle-rewari-news-c-198-1-rew1001-241233-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन इलेक्ट्रिशियन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन इलेक्ट्रिशियन घायल
Fri, 03 Jul 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड स्थित राजेश पायलट चौक के पास वीरवार की देर रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और तीनों घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
घायल मध्यप्रदेश निवासी होशियार सिंह और राजस्थान निवासी मनोज और वासू हैं। तीनों एक ठेकेदार के पास इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्य करते हैं और काम के सिलसिले में रेवाड़ी में रह रहे हैं।
वीरवार को तीनों किसी साइट पर काम करने गए थे। देर रात काम खत्म होने के बाद वे एक ही बाइक पर सवार होकर गढ़ी बोलनी रोड से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक राजेश पायलट चौक के पास पहुंची। पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल होशियार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद उन्हें कुछ याद नहीं है। जब होश आया तो वे अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने बताया कि वे तीनों साइट से लौट रहे थे, तभी अचानक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।