फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three dengue patients were found in the district, the number was eight

जिले में डेंगू के तीन मरीज मिले, संख्या हुई आठ

Sat, 03 Sep 2022 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Three dengue patients were found in the district, the number was eight
रेवाड़ी। जिले में डेंगू के मामले अब लगातार बढ़ रहे हैं। बारिश का दौर थमने के बाद फिर से 3 नए केस मिले हैं और अब यह संख्या बढ़कर आठ पहुंच गई है। इसी तरह मलेरिया का भी एक नया मामला मिला है और इनकी संख्या भी 3 हो गई है। इधर, सरकारी अस्पताल के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में भी वायरल फीवर के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जहां भी डेंगू के केस निकल रहे हैं वहां फागिंग करने के साथ ही स्लाइड भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

डेंगू के बढ़ते केस देखकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार फॉगिंग करने का दावा कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि डेंगू के मामलों में पिछले साल के मुकाबले स्थिति ठीक है। वर्ष 2021 में जिले में डेंगू के 300 से ज्यादा केस मिले थे, जिससे हालात खराब हो गए थे, लेकिन इस बार सिर्फ आठ केस मिले। विशेषज्ञों ने बताया कि डेंगू के सामान्य लक्षणों में सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी लगना, आंखों के पीछे दर्द और त्वचा पर लाल चकते होना मुख्य कारण है। हेल्थ इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह और दिनेश यादव ने बताया कि जहां भी केस मिल रहे हैं वहां आसपास के घरों में भी फागिंग की जा रही है तथा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

---------------
डेंगू-मलेरिया के 5 साल के आंकड़े
जिले में वर्ष 2018 में 82, 2019 में 27, 2020 में 39 व वर्ष 2021 में 306 और इस वर्ष में अब तक आठ केस मिले हैं। इसी तरह मलेरिया के वर्ष 2018 में 13, वर्ष 2019 में 8, वर्ष 2020 में 2 और वर्ष 2021 में 1 और इस वर्ष तीन मामले मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed