फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three dengue patients found, total number reaches 290

Rewari News: डेंगू के तीन मरीज मिले, 290 पहुंची कुल संख्या

Sat, 15 Nov 2025 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three dengue patients found, total number reaches 290
लार्वा की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
रेवाड़ी। जिले में फिर से डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को 3 डेंगू पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है। इससे पहले 12 नवंबर को डेंगू का एक पॉजिटिव मरीज मिला था।
विज्ञापन

नवंबर में अब तक डेंगू के 13 मरीज मिल चुके हैं जिससे सीजन में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 290 पर पहुंच गया है। वर्ष 2024 में 13 नवंबर तक डेंगू मरीजों की संख्या 304 पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

अभी तक 220 डेंगू केसों की पुष्टि प्राइवेट लैब व 70 डेंगू के मामलों की पुष्टि सरकारी लैब से की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब तक घरों में लार्वा मिलने पर 3807 लोगों को नोटिस भी दे चुकी हैं। एमपीएचडब्ल्यू व ब्रीडिंग चेकर टीम अब तक सोर्स रिडेक्शन एक्टिविटी के तहत 21 लाख 08 हजार 259 घरों में लार्वा की जांच कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों के आसपास पानी न जमा होने दें
मलेरिया हेल्थ इस्पेक्टर हरिप्रकाश ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए आमजन अपने घरों में पानी की टंकी, फ्रिज-ट्रे, गमले व पशुओं की खेल की साफ-सफाई रखें। घरों के आसपास पानी न जमा होने दे। उन्होंने बताया कि सीजन में अभी तक डेंगू के 290 केस व मलेरिया के 14 केस मिल चुके हैं। अभी तक शहर में 126, बावल सीएचसी में 55, मीरपुर सीएचसी में 29, खोल सीएचसी में 51, गुरावड़ा सीएचसी में 15 व नाहड़ सीएचसी में 14 डेंगू पॉजिटिव मरीज चुके हैं। अब तक डेंगू संभावित 4320 लोगों के ब्लड सेंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed